आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर की जमकर की तारीफ, शमशेरा का पोस्टर देखकर लिख दी ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 11:50 PM IST

Ranbir Kapoor film Shamshera poster: शमशेरा के मेकर्स ने अभिनेता के फर्स्ट लुक को आधिकारिक रूप से सबके सामने पेश कर दिया है। इस लुक में रणबीर लंबे-लंबे बाल और दाढ़ी के साथ बहुत ही खतरनाक लग रहे हैं...

Alia Bhatt adorable comment on Ranbir Kapoor Shamshera poster: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा से उनका लुक इंटरनेट पर लीक हो गया था। रणबीर का लुक काफी चर्चा में था, जिसके बाद आज मेकर्स ने अभिनेता के फर्स्ट लुक को आधिकारिक रूप से सबके सामने पेश कर दिया है। इस लुक में रणबीर लंबे-लंबे बाल और दाढ़ी के साथ बहुत ही खतरनाक लग रहे हैं। लेकिन दर्शकों को फिल्म में अभिनेता का नया रूप काफी पसंद आ रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि रणबीर कपूर की पत्नी यानि आलिया भट्ट भी शमशेरा को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने शमशेरा के इस पोस्टर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि इस पोस्टर ने उनकी मॉर्निंग को हॉट बना दिया है। दरअसल अभिनेत्री ने अपने अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन दिया- 'अब ये हॉट मॉर्निंग है... मेरा मतलब है...गुड मॉर्निंग'। फैंस के साथ-साथ आलिया को भी रणबीर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

End of Article