शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फैन ने दिया गुलाब का फूल, स्टार किड ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 01:26 PM IST

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक फैन उन्हें गुलाब का फूल देता है और इसके बाद आर्यन ने जो रिएक्शन दिया, वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फैन ने दिया गुलाब का फूल, स्टार किड ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्टर्स की तरह ही उनके बच्चों को भी काफी पसंद किया जाता है। स्टार किड्स की फोटो और वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। शाहरुख खान के बच्चे चर्चा में रहते हैं अब उनके बेटे आर्यन खान की एक वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

फैन ने आर्यन को दिया गुलाब

आर्यन का जो वीडियो सामने आया उसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इसमें वो नेवी ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कार्गो पैंट्स पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक फैन ने उन्हें गुलाब का फूल दिया, जिसे उन्होंने बहुत प्यार से स्वीकार किया। इसके बाद वो फैन को सलाम करते भी नजर आए। 

वायरल हो रहा वीडियो

आर्यन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा 'सो हैंडसम' तो एक अन्य फैन ने कमेंट किया कि उनकी वॉक बहुत अच्छी है। तो वहीं कुछ फैंस को उनका सलाम करने का अंदाज पसंद आया। वहीं एक फैन ने लिखा कि वो बहुत दयालु और अच्छे हैं। इतना ही नहीं एक फैन ने यह कमेंट किया कि क्या मैं अकेली हूं जिसका पिता और बेटे दोनों पर क्रश है?

ऐड में आए थे नजर

मालूम हो कि हाल ही में आर्यन खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें कपड़ों और शूज की ऐड है। इससे पहले आर्यन खान को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके चलते वो करीब 20 दिन तक जेल में थे। हालांकि सबूत नहीं मिलने के चलते उन्हें रिहा कर दिया गया था।

End of Article