श्रीदेवी की 'बेटी' का आर्यन खान पर आया दिल, सोशल मीडिया पर खास पोस्ट से किया अपने प्यार का इजहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 07:51 PM IST

Pak actress Sajal Aly on Aryan Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए प्यार का इजहार किया है। जानिए सोशल मीडिया पर क्या लिखा सजल अली ने।

श्रीदेवी की 'बेटी' का आर्यन खान पर आया दिल, सोशल मीडिया पर खास पोस्ट से किया अपने प्यार का इजहार

Pak Actress on Aryan Khan. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की भारत में जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं। फैंस आर्यन के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  भारत ही नहीं आर्यन खान की दीवानगी अब सरहद पार पाकिस्तान तक फैल गई हैं। फिल्म मॉम में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रे सजल अली ने सोशल मीडिया पर आर्यन खान की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ सजल ने आर्यन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।

मॉम फिल्म की एक्ट्रेस सजल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में आर्यन की पुरानी फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने बैकग्राउंड में अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान के पॉपुलर गाने 'हवाएं' लगाया हुआ है। फोटो पर सजल ने रेड हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया है, जिसके जरिए वह आर्यन के प्रति अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। फोटो में आर्यन खान व्हाइट कलर की टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। सजल अली द्वारा आर्यन की फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स बन रहे हैं। सजल ने साल 2017 में आई फिल्म मॉम में आर्या सब्बरवाल का किरदार निभाया था। ये फिल्म श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी।

Pak Actress

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में किया डेब्यू
सजल अली ने हाल ही में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर शेखर कपूर और शबाना आजमी के साथ फोटोज शेयर की है। फोटो के साथ सजल ने लिखा, 'टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में मेरा डेब्यू किसी सपने जैसा था। मैं बेहद खुश हूं। ये शेखर कपूर के बिना मुमकिन नहीं था। मुझे इतना प्यार और सम्मान मिल रहा है इसकी खुशी में बयां नहीं कर सकती हूं। मुझे दुनिया के इतने बड़े प्लेटफॉर्म में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, मेरे लिए ये बेहद सम्मान की बात है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सजल शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'What's Love Got to Do With It?' में नजर आएंगी। फिल्म में शबाना आजमी, लिली जेम्स, शहजाद लतीफ और एमा थॉम्पसन हैं।

End of Article