दिवाली से पहले ही रोशनी से जगमगाया 'मन्‍नत', आर्यन की घर वापसी की खुशी में की गई तैयारियां, देखें तस्‍वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2021, 09:55 AM IST

Aryan Khan Bail: आर्यन खान की घर वापसी से शाहरुख और पूरा परिवार बेहद खुश है। ऐसे में आर्यन के घर लौटने की खुशी में मन्‍नत को सजाया जा रहा है। घरवाले आर्यन का गर्मजोशी से स्‍वागत करना चाहते हैं।

दिवाली से पहले ही रोशनी से जगमगाया 'मन्‍नत', आर्यन की घर वापसी की खुशी में की गई तैयारियां, देखें तस्‍वीरें

Mannat Decorated with ligts: रोशनी और दीपों का पर्व दिवाली जल्‍द ही दस्‍तक देने को है, लेकिन त्‍योहार से पहले ही खुशियों की झलक शाहरुख खान के घर मन्‍नत में दिखने लगी है। आर्यन खान की घर वापसी की खबर से मन्‍नत रौशनी से जगमगा उठा है। चारो ओर लाइटें जगमगा रही हैं। इन्‍हें देखकर दिवाली का एहसास अभी से होने लगा है। शाहरुख के घर की ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई फैंस घर की तस्‍वीरें एवं वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

घर में नहीं बन रहा था मीठा 

पिछले एक महीने से शाहरुख और गौरी खान बेटे आर्यन के जेल जाने से काफी परेशान थे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इन दिनों शाहरुख के ठीक से खाना न खाने और रातभर जगने की खबरें सामने आई। तो वहीं गौरी खान ने भी घर पर स्‍टाफ को आर्यन के घर न लौटने तक मीठा बनाने से सख्‍त मना किया था। लंबे समय बाद आर्यन को मिली जमानत की खबर से किंग खान के घर खुशियां लौट आई हैं। यही वजह है कि शाहरुख के घर मन्‍नत को लाइटों से सजाया गया है। 

तैयारियों में जुटा स्‍टाफ 

मन्नत के कर्मचारी घर को लाइटों से सजा रहे हैं।  फैन क्लब मन्नत की तस्वीरें साझा कर रहे हैं जहां दिवाली जैसा नजारा दिख रहा है। तस्‍वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि शाहरुख खान के घर पर त्योहारों का जश्न वापस आ गया है। बता दें कि आर्यन खान के जेल में होने के कारण मन्‍नत में सन्‍नाटा पसर गया था। खबर आई थी कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख भी मन्‍नत में नहीं रह रहे थे। मगर अब वे वापस लौट आए हैं क्‍योंकि आर्यन को जमानत मिल गई है। आर्यन को शुक्रवार को घर वापस आना था, लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई एवं नियमों के चलते वे कल घर नहीं लौट सके। 

आज घर आने की संभावना 

इस बारे में आर्थर रोड जेल अधीक्षक नितिन व्याचल ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा था कि कल शाम 5.30 बजे आखिरी बार जमानत प्रक्रिया खुली थी। किसी के लिए भी नियम नहीं बदले जाएंगे।ऐसे में आर्यन को आज नहीं, बल्कि कल सुबह यानी शनिवार को रिहा किया जा सकता है। 

End of Article