लाल सिंह चड्ढा को सिख समुदाय से मिली हरी झंडी, आमिर खान बोले- मुझे खुशी हुई कि हमारी फिल्म उनके दिल को छू गई 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 08:34 PM IST

SGPC Approves The Sardar Character In Laal Singh Chaddha: बड़े पर्दे पर जल्द ही आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है। हाल ही में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म के एक किरदार को मंजूरी दे दी है।

लाल सिंह चड्ढा को सिख समुदाय से मिली हरी झंडी, आमिर खान बोले- मुझे खुशी हुई कि हमारी फिल्म उनके दिल को छू गई 
Photo Credit: Instagram

SGPC Approves The Sardar Character In Laal Singh Chaddha Film: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए यह दोनों सितारे एक भी मौके को हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गाने ने पहले से ही दर्शकों को आकर्षित कर लिया है और अब हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। इसी बीच आमिर खान ने यह जानकारी दी कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि एसजीपीसी यानी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को उनकी यह फिल्म बहुत पसंद आई।

आमिर खान की यह फिल्म पंजाब पर आधारित है। रिलीज से पहले आमिर खान ने यह फिल्म सिख कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को दिखाई। यह फिल्म देखने के बाद एसजीपीसी के हर एक सदस्य ने काफी अच्छा रिएक्शन दिया है। इस पर बात करते हुए आमिर खान ने यह कहा कि 'एसजीपीसी के हर एक मेंबर के रिएक्शन ने मेरा दिल छू लिया है। मुझे बहुत खुशी है कि हमारी फिल्म उन्हें बहुत पसंद आई।' इसी के साथ एसजीपीसी के हर एक मेंबर ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा में सरकार के किरदार को मंजूरी दे दी है। शूटिंग शुरू करने से पहले भी मेकर्स ने लाल सिंह चड्ढा का स्क्रिप्ट भी एसजीपीसी के मेंबर्स को दिखाया था और उस समय भी सबको यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। 

यह फिल्म पंजाब पर आधारित है और आमिर खान इसमें सरदार का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे इसीलिए मेकर्स यह चाहते थे कि इस फिल्म में दिखाई गई हर एक जानकारी एकदम सही हो। इसके साथ आमिर खान ने हाल ही में यह भी बताया कि वह अपनी फिल्म को ‌ओटीटी पर लाने के लिए जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह थिएट्रिकल रिलीज के 6 महीने बाद इसे ओटीटी पर लाने की सोच रहे हैं।

End of Article