शाहरुख खान नहीं ये एक्टर होने वाले थे मन्नत के मालिक, जानिए कैसे लगी किंग खान की लौटरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 06:34 PM IST

सलमान खान ने हाल ही में खुलासा किया कि सबसे पहले उन्हें मन्नत खरीदने का ऑफर पेश हुआ था। हालांकि एक्टर ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। बाद में शाहरुख ने इस बंगले को खरीदा था।

शाहरुख खान नहीं ये एक्टर होने वाले थे मन्नत के मालिक, जानिए कैसे लगी किंग खान की लौटरी
Photo Credit: Instagram

शाहरुख खान और सलमान खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। दोनों स्टार्स एक- दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इतना ही नहीं सलमान और शाहरुख एक-दूसरे के पड़ोसी भी हैं। फैंस शाहरुख से मिलने के लिए अक्सर उनके बंगले मन्नत के बाहर इंतजार करते हैं। शाहरुख भी अपने जन्मदिन, ईद जैसे मौकों पर फैंस को निराश नहीं करते हैं। शाहरुख हमेशा अपने फैंस को अपने बंगले की बालकनी से वेव करते हैं। शाहरुख का क्रेज इतना ज्यादा है कि कई बार फैंस उनके घर मन्नत के बाहर खड़े होकर फोटोज खींचवाते हैं।

रिसेंट इंटरव्यू में सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें सालों पहले इस बंगले को खरीदना का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया था और बाद में शाहरुख ने इस बंगले को खरीद लिया।

सलमान को मिला था पहले मन्नत खरीदने का ऑफर

सलमान ने न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि ये बंगला सेल पर था और उन्हें इस खरीदने का ऑफर मिला था। उस समय मैंने इंडस्ट्री में अपनी शुरुवात की थी और मेरे पिता सलीम खान ने सोचा कि सलमान इतने बड़े घर का क्या करेगा। हालांकि सलमान ने इस ऑफर को नहीं लिया और बाद में शाहरुख ने मन्नत को अपना घर बना लिया।

सलमान ने पत्रकार से कहा कि वो जानना चाहते हैं कि शाहरुख इतने बड़े घर में क्या करते हैं। मन्नत छह मंजिला इमारत है जिसका एंट्री गेट बहुत बड़ा है। शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने मन्नत की इंटरियर डिजाइन की है। इस आलीशान बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपये है। शाहरुख अक्सर अपने घर पर शानदार पार्टी देने के लिए जाने जाते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करे तो सलमान खान और शाहरुख खान पठान फिल्म में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म में कैमियो रोल करते दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक, ये दोनों स्टार्स एक बड़ी फिल्म में जल्द नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। वहीं शाहरुख इन दिनों जवान की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आएंगी। इसके अलावा शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी नजर आएंगे।

End of Article