Sanjay Dutt New Look: कैंसर को मात देने के बाद संजय दत्त ने बदला अपना स्टाइल, नए लुक में वायरल हुईं तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2020, 09:55 AM IST

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में कैंसर को मात दी। इसके बाद एक्टर ने अपने लुक में बदलाव किया है और उनकी नई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Sanjay Dutt New Look: कैंसर को मात देने के बाद संजय दत्त ने बदला अपना स्टाइल, नए लुक में वायरल हुईं तस्वीरें

कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के फैंस उस समय हैरान रह गए थे जब यह जानकारी सामने आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। संजय दत्त की सेहत से जुड़ी खबर सामने आते ही एक्टर के फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। इसके बाद हाल ही में दशहरे के मौके पर एक्टर ने बताया कि उन्होंने यह जंग जीत ली है और अब वो ठीक हो गए हैं। 

संजय दत्त ने बदला लुक

अब ठीक होने के बाद संजय दत्त ने अपने लुक में बदलाव करते हुए हेयरस्टाइल चेंज किया है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। संजय दत्त की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं जिनमें वो नए लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें संजय दत्त के बाल पहले से छोटे और प्लैटिनम ब्लॉन्ड कलर के हैं। ब्लू कलर की पोलो टी-शर्ट और एविएटर्स में संजय बहुत कूल और हैंडसम लग रहे हैं। संजू बाबा की ये तस्वीरें उनके हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

फैंस को आया पसंद नया लुक

नए लुक में जैसे ही संजय दत्त की तस्वीरें सामने आईं उनके फैंस ने उसपर कमेंट करना शुरू कर दिया। उनके फैंस को यह तस्वीरें और नया लुक बहुत पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि इस लुक में वो बहुत अच्छे लग रहे हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पहले संजय ने नया हेयरकट करवाया था और उसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं। 

अगस्त में दी थी जानकारी

बता दें कि संजय दत्त ने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ब्रेक ले रहे हैं। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, 'मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए काम से छोटा से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभ चिंतकों से आग्रह करता हूं कि वो चिंता ना करें और अनावश्यक रूप से कयास ना लगाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।'  संजय दत्त के इस पोस्ट के बाद यह जानकारी सामने आई कि उन्हें फेफड़ों का कैंसर हो गया है, हालांकि अब उन्होंने इस बीमारी को मात दे दी है। 

End of Article