Priyanka Chopra wish Nick Jonas: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। प्रियंका अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर वह अपने पति निक जोनस की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, निक जोनस (Nick Jonas) का हाल ही में जन्मदिन था और प्रियंका ने इस खास दिन को बेहद प्यारे अंदाज में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर निक के साथ अपनी कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इसके साथ ही उन्होंने निक और बेटी मालती मैरी का एक प्यारा वीडियो भी पोस्ट किया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संग Mahesh Babu ने मिलाया हाथ? बॉक्स ऑफिस पर मचने वाला है धमाल!!)
प्रियंका चोपड़ा ने पति को किया विश
प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पहली तस्वीर में वह निक के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। दोनों गोल्फ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद की कुछ तस्वीरों में निक एक रेस्टोरेंट और अपनी टूर बस में नजर आए, हालांकि, इस पोस्ट का सबसे प्यारा हिस्सा आखिर में देखने को मिला। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें निक पियानो बजाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी बेटी मालती मैरी रिहाना का मशहूर गाना ‘Diamonds’ गाती हुई दिखाई दे रही हैं। मालती खुशी से पैर हिला रही हैं और खूब मजे कर रही हैं। इस दौरान निक पियानो बजाकर अपनी बेटी को गाने का पूरा मौका दे रहे हैं। प्रियंका ने पोस्ट के साथ कैप्शन में निक को उनकी और परिवार की सभी इच्छाएं पूरी करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक उस इंसान को, जो हर दिन हमारे सभी सपनों को पूरा करता है। हम आपसे प्यार करते हैं गागा। साउंड ऑन।'
बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर अपने दामाद निक जोनस को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने निक के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। मधु ने निक को सिर्फ अपना दामाद नहीं, बल्कि बेटा बताया। मधु ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक निक। मैं बहुत खुश हूं कि आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं। आप सिर्फ मेरे दामाद नहीं हैं, बल्कि मेरे लिए एक बेटे जैसे हैं। आपकी अच्छाई, मेहनत और हमारे परिवार के लिए आपका प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और वह सब मिले जिसके आप हकदार हैं।'
