Samrat Prithviraj Box Office collection: चार दिन में 50 करोड़ के करीब पहुंची 'सम्राट पृथ्वीराज', अक्षय का जादू बरकरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 06:23 AM IST

samrat prithviraj box office collection day 4: सुपरस्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

Samrat Prithviraj Box Office collection: चार दिन में 50 करोड़ के करीब पहुंची 'सम्राट पृथ्वीराज', अक्षय का जादू बरकरार

samrat prithviraj box office collection day 4: सुपरस्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 3 जून को रिलीज हो चुकी इस फिल्म ने चार दिन में अच्छी कमाई की है जिसकी बदौलत इस फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। सम्राट पृथ्वीराज घरेलू सिनेमाघरों में हिन्दी में 3550 स्क्रीन्स और तमिल व तेलुगु के लिए 200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 3.43 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को अच्छी संख्या में दर्शक मिले और समीक्षकों ने इसे सराहा। 

बता दें कि फिल्म ने रिलीज के दिन 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी, इसके बाद शनिवार को 12.60 करोड़ रुपये और रविवार को 16.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं शुरुआती रुझान के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को पांच से छह करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 45 करोड़ रुपये हो गई है।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशक में बनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' अपने मेगा बजट की वजह से चर्चा में है। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के रोल में हैं जबकि उनके साथ मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में नजर आई हैं। फिल्म में सोनू सूद चाद बरदई और संजय दत्त काका कान्हा के रोल में हैं। फिल्म में आशुतोष राणा और मानव विज भी हैं। इस फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ है। 

अक्षय की फिल्म को कुछ राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। सबसे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टैक्स फ्री किया था। फिल्म की रिलीज से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को इसे उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी थी। उससे पहले मध्य प्रदेश में इसे टैक्स फ्री घोषित किया गया था। 

End of Article