Radhe vs Satyameva Jayate 2: सलमान से टकराएंगे जॉन अब्राहम, ईद पर राधे के सामने र‍िलीज होगी सत्‍यमेव जयते 2

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2021, 06:53 PM IST

Radhe vs Satyameva Jayate 2 Box office Prediction: इस बार ईद एक बार फ‍िर सलमान खान वाली होने जा रही है लेकिन उन्‍हें जॉन अब्राहम से टक्‍कर म‍िलने जा रही है।

Radhe vs Satyameva Jayate 2: सलमान से टकराएंगे जॉन अब्राहम, ईद पर राधे के सामने र‍िलीज होगी सत्‍यमेव जयते 2

Radhe vs Satyameva Jayate 2 Box office Prediction: इस बार ईद एक बार फ‍िर सलमान खान वाली होने जा रही है लेकिन उन्‍हें जॉन अब्राहम से टक्‍कर म‍िलने जा रही है। हाल ही में सलमान खान ने घोषणा की कि उनकी फ‍िल्‍म 'राधे-योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' ईद 2021 के मौके पर स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी। खबर ये थी कि यह फ‍िल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर र‍िलीज हो सकती है लेकिन सलमान खान ने बयान जारी कर साफ कर दिया कि यह फ‍िल्‍म सिनेमाघर में रिलीज होगी। 

यह फ‍िल्‍म बीते साल ईद के मौके पर र‍िलीज होनी थी लेकिन कोरोना की वजह से फ‍िल्‍म लटक गई। तब इसे अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म लक्ष्‍मी बॉम्‍ब से टक्‍कर मिलनी थी। अब लक्ष्‍मी बॉम्‍ब ओटीटी पर र‍िलीज हो चुकी है लेकिन ईद पर सलमान के सामने होंगे एक्‍शन स्‍टार जॉन अब्राहम। इसी दिन राधे के साथ जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म सत्‍यमेव जयते 2 रिलीज होगी जिसका निर्देशन मिलाप मिलन झावेरी ने की है।

ऐसी रहेगी पहले दिन कमाई 
ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल का मानना है कि राधे ईद के दिन ही रिलीज होती है तो फर्स्‍ट डे 29-30 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। वहीं अगर ईद से एक दिन पहले रिलीज होती है तो 20 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है। इसी के साथ रिलीज होने वाली जॉन अब्राहम की सत्‍यमेव जयते 2 भी 14-15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। 

दिलचस्‍प रहेगी टक्‍कर 
बता दें कि सलमान खान और जॉन अब्राहम की टक्‍कर दिलचस्‍प होगी। जहां सलमान खान की अपनी फैन फॉलोइंग है, वहीं जॉन अब्राहम भी इन दिनों हिट चल रहे हैं। सलमान खान की एंटी ब्रिगेड भी उनकी फ‍िल्‍म को वरीयता देग, ऐसे में दोनों ही फ‍िल्‍मों से अच्‍छी कमाई की उम्‍मीद उनके मेकर्स को है। हालांकि कई सालों से ईद पर सलमान खान का एकाधिकार रहा है।

End of Article