सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने की शादी, पत्नी संग शेयर की ये फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2021, 01:18 PM IST

सलमान खान की सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके अली अब्बास जफर शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास फोटो शेयर की है।

सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने की शादी, पत्नी संग शेयर की ये फोटो
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर अली अब्बास जफर शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी, जिसके बाद सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। 

अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर की जिसमें वो अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए हैं। ये फोटो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, 'बिस्मिल्लाह'। हालांकि उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अली ने जैसे ही ये पोस्ट किया, कैटरीना कैफ, एली एवराम, सुनील ग्रोवर, अंगद बेदी और सयानी गुप्ता समेत तमाम सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी। 

ये फिल्में कर चुके हैं डायरेक्ट

मालूम हो कि अली अब्बास जफर कई बार बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ काम कर चुके हैं और सुल्तान, टाइगर जिंदा है व भारत जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वो मेरे ब्रदर की दुल्हन और गुंडे को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वो फिल्म खाली- पीली को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। बता दें कि अली जल्द ही ओटीटी प्लैटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। उनका शो जल्द ही रिलीज होने वाला है जिसमें सैफ अली खान, डिंपल कपाडिया और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार हैं। 

कौन हैं अली अब्बास जफर

मालूम हो कि अली अब्बास जफर ने दिल्ली के किरोरी मल कॉलेज से ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद यश राज फिल्म्स के कई प्रोजेक्ट्स के साथ एसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन के साथ डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया। 

End of Article