Kabhi Eid, Kabhi Diwali: लंबे बाल, हाथ में रॉड, सामने आया कभी ईद, कभी दिवाली से सलमान खान का फर्स्ट लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 01:39 PM IST

Salman Khan first look Kabhie Eid Kabhie Diwali: सलमान खान की फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। देखें सलमान खान का फर्स्ट लुक...

Kabhi Eid, Kabhi Diwali: लंबे बाल, हाथ में रॉड, सामने आया कभी ईद, कभी दिवाली से सलमान खान का फर्स्ट लुक

Salman Khan first look Kabhi Eid, Kabhi Diwali: सलमान खान की फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली का फैंस पिछले तीन साल से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना और लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग टाल दी गई थी। अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।  

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। फोटो में सलमान खान ब्लैक डेनिम जैकेट में लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में एक रॉड है। फोटो के साथ सलमान खान ने लिखा, 'मेरी नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।' सलमान ने भले ही नहीं बताया कि ये उनकी किस फिल्म का लुक है, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये कभी ईद, कभी दिवाली की शूटिंग मुंबई के विले पार्ले में कर रहे हैं।  आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। फिल्म को फरहाद शामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। 

फिल्म में हो सकते हैं आसिम रियाज-शहनाज गिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कभी ईद, कभी दिवाली में सलमान खान के अलावा बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज और शहनाज गिल भी काम कर सकते हैं। शहनाज इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकते हैं। इसके अलावा फिल्म में बाहुबली के एक्टर राणा दग्गुबती भी नजर आने वाली हैं। वहीं, पूजा हेगड़े ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने सलमान खान का ब्रेसलेट पहना हुआ है। पोस्ट के साथ पूजा हेगड़े ने लिखा, 'शूटिंग शुरू हो गई है।'

Pooja Hedge has started shooting for Salman Khan's Kabhi Eid Kabhi Diwali. (Image: Instagram)

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म अंतिम में नजर आए थे। अब सलमान खान फिल्म टाइगर के तीसरे पार्ट में काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी। 

टाइगर 3 के सेट से सलमान खान का लुक भी वायरल हुआ था। इसके अलावा फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था। सलमान खान शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी कैमियो कर सकते हैं। 

End of Article