Kabhi Eid Kabhi Diwali: ना ईद ना दिवाली बल्कि सलमान खान के बर्थडे वीक में रिलीज होगी फिल्म, देखें रिलीज डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 06:03 PM IST

Kabhi Eid Kabhi Diwali Release Date: सलमान खान इस वर्ष अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस के लिए सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है जिसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। 

Kabhi Eid Kabhi Diwali: ना ईद ना दिवाली बल्कि सलमान खान के बर्थडे वीक में रिलीज होगी फिल्म, देखें रिलीज डेट
Photo Credit: Instagram

Kabhi Eid Kabhi Diwali Release Date: लंबे समय से फैंस अपने फेवरेट सितारे सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali) का इंतेजार कर रहे थे। अब जाकर उनका इंतेजार खत्म हो गया है, क्योंकि हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है (Kabhi Eid Kabhi Diwali Release Date Announced)। पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और सलमान खान स्टारर यह फिल्म इस वर्ष बड़े पर्दे पर नजर आएगी। दिलचस्प बात तो यह है कि सलमान खान के बर्थ डे वीक में दर्शकों को तगड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। सलमान खान और पूजा हगड़े की यह फिल्म पहले 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन इस फिल्म के रिलीज डेट को बदल दिया गया है। अब यह फिल्म 2023 में नहीं बल्कि इसी वर्ष यानी 2022 में ही रिलीज होने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी यह फिल्म (Kabhi Eid Kabhi Diwali Release Date)

सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म के नए रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। साजिद नाडियाडवाला वाला द्वारा निर्मित फिल्म इस वर्ष 30 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली है (Kabhi Eid Kabhi Diwali Release Date)। यानी सलमान खान के बर्थ डे वीक में यह फिल्म रिलीज होगी। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म को देखने के लिए फैंस बेचैन थे। इस फिल्म में सलमान खान को पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए देखा जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस वर्ष अप्रेल के महीने में शुरू कर दी जाएगी। 

पहली बार लोगों को सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी देखने के मिलेगी। बता दें कि पूजा सलमान खान से तकरीबन आधी उम्र की हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम रहे हों। सलमान खान को कभी ईद कभी दिवाली के साथ फिल्म टाइगर 3 में देखा जाएगा। इस फिल्म में वह कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इसके बाद वह किक 2 फिल्म में भी नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, वह दबंग 4 और बजरंगी भाईजान के सीक्वल में भी काम करेंगे। 

End of Article