No Entry Sequel: 17 साल बाद बनेगा फिल्म नो एंट्री का सीक्वल, जानें सलमान की फिल्म में कौन- कौन आएगा नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 08:22 AM IST

No Entry Sequel: साल 2005 में रिलीज हुई सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर स्टारर फिल्म नो एंट्री के सीक्वल की तैयारी हो गई है। तीनों एक्टर्स जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

No Entry Sequel: 17 साल बाद बनेगा फिल्म नो एंट्री का सीक्वल, जानें सलमान की फिल्म में कौन- कौन आएगा नजर

No Entry Sequel: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और फरदीन खान (Fardeen Khan) स्टारर फिल्म नो एंट्री साल 2005 में रिलीज हुई थी। अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और फिल्म हिट साबित हुई थी। अब लंबी अटकलों के बाद यह साफ हो गया कि 17 साल बाद फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसमें इसकी ऑरिजिनल स्टार कास्ट ही नजर आएगी।  

जल्द शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की नो एंट्री के सीक्वल को भी अनीस बज्मी ही डायरेक्ट करेंगे। इंडिया टुडे से बात करते हुए अनीस बजमी ने फिल्म के सीक्वल के बारे में बात की और बताया कि सलमान की इस फिल्म में फरदीन खान और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। अनीस ने यह खुलासा किया कि नो एंट्री के सीक्वल की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। अनीस बज्मी ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। मैं सलमान से चार से पांच बार मिल चुका हूं और बोल दिया की जल्दी शुरू करनी है फिल्म। वो फिल्म को लेकर सीरियस हैं और हम जल्द इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। 

कौन होगा फिल्म का हिस्सा

फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में पूछने पर अनीस बज्मी ने बताया कि सलमान के अलावा फरदीन खान और अनिल कपूर भी फिल्म का हिस्सा होंगे। मालूम हो कि 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म में बिपाशा बसु, ऐशा देओल, लारा दत्ता और सेलिना जेटली जैसी एक्ट्रेसेस भी थीं। मालूम हो कि इससे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कहा था कि उनके पास फिल्म तैयार है और अब यह सलमान पर निर्भर करता है कि वो इसे कब करना चाहते हैं। मालूम हो कि अभी फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

वर्कफ्रंट

वहीं दूसरी तरफ वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में आयुष शर्मा और शहनाज गिल के साथ नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ अनिल अपनी अगली फिल्म 'थार' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वो अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

End of Article