Salman Khan Girlfriend: ऐश्वर्या राय पर फिदा सलमान खान ने इस एक्ट्रेस से की थी बेवफाई, दुख में छोड़ गई थी देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 11:03 PM IST

Salman Khan Girlfriend: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप के बारे में सब जानते हैं लेकिन क्या ये भी जानते हैं कि ऐश्वर्या के लिए सलमान खान ने अपनी एक गर्लफ्रेंड को धोखा दिया था...

Salman Khan Girlfriend: ऐश्वर्या राय पर फिदा सलमान खान ने इस एक्ट्रेस से की थी बेवफाई, दुख में छोड़ गई थी देश
Photo Credit: Instagram

Salman Khan Girlfriend: बॉलीवुड में प्रेम कहानियां अगर शुरू होती हैं तो उनसे जुड़े कई लोग दूर भी होते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के साथ भी जुड़ी है। सलमान खान ने भी ऐश्वर्या के लिए एक एक्ट्रेस का दिल तोड़ दिया था। सलमान खान की बेवफाई से वो एक्ट्रेस इस कदर टूटी कि देश छोड़कर अमेरिका चली गईं। जी हां, इस कहानी की ये किरदार कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली हैं। सोमी अली से रिश्ता तोड़कर ही सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के संग अपनी प्रेम कहानी की शुरुआत की थी।

दरअसल ये बात उस समय की है जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के लिए हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान सलमान खान अपनी को स्टार ऐश्वर्या की सुंदरता पर ऐसे फिदा हुए कि ये तक भूल गए कि वे पहले से ही सोमी अली के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

ऐश्वर्या के नजदीक और सोमी से दूर हुए सलमान

जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान की नजदीकियां बढ़ती चली गईं तो दूसरी ओर सोमी अली से रिश्ते की डोर हल्की होती गई और एक समय ऐसा आया कि सब खत्म ही हो गया। सलमान खान तो ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते में आगे बढ़ गए लेकिन सोमी अली ये सहन न कर सकीं। क्योंकि सोमी अली तो सलमान खान से शादी करने तक का सपना संजोग चुकी थीं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सलमान उनके साथ बेवफाई कर देंगे।

मियामी चली गई थीं सोमी

सोमी को सलमान की बेवफाई का ऐसा झटका लगा कि वे मियामी लौट गईं। वहीं से वो अपने परिवार को छोड़कर सलमान के लिए भारत आई थीं लेकिन मोहब्बत ही अधूरी रह गई तो भारत में उनका मन लगने की कोई वजह ही नहीं बची।सोमी अली ने खुद इन सब बातों का खुलासा एक इंटरव्यू में भी किया था।  सबसे खास बात कि सलमान खान के धोखे से सोमी अली ऐसी टूटी कि आजतक उन्होंने किसी और से शादी नहीं की है। वहीं उस समय सलमान का रिश्ता भी ऐश्वर्या से डेढ़ साल ही चल पाया और फिर दूरियां आ गईं।

End of Article