Singham 3: सिंघम 3 की जल्द शुरू होगी तैयारी, रोहित शेट्टी फिर करेंगे अजय देवगन के साथ काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 08:45 PM IST

Rohit Shetty planning to make Singham 3: रोहित शेट्टी ने कहा कि उनके पास सिंघम 3 के लिए एक योजना है जो अजय देवगन को एक पुलिस वाले के रूप में वापस लाएगी। जानें कब शुरू होगा इस प्रोजेक्ट पर काम...

Singham 3: सिंघम 3 की जल्द शुरू होगी तैयारी, रोहित शेट्टी फिर करेंगे अजय देवगन के साथ काम

Rohit Shetty planning Singham 3: रोहित शेट्टी की सबसे सफल फ्रेंचाइजी सिंघम बनी हुई है। सिंघम के साथ ही उन्होंने अपने पुलिस ड्रामा की शुरुआत की थी। यह अजय देवगन ही थे जिन्होंने सिंघम 1 और सिंघम 2 से सभी को प्रभावित किया था। बाद में हमने रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी की सिम्बा में पुलिस वाले का किरदार निभाते देखा था और उसके बाद अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी में वर्दी पहली। हालांकि अजय देवगन सिम्बा और सूर्यवंशी दोनों का हिस्सा बने रहे, लेकिन अब वह एक बार फिर सिंघम 3 में गुंडों को मात देने जा रहे हैं। जी हां, रोहित शेट्टी ने इसकी पुष्टि की है।

रोहित शेट्टी ने कहा कि उनके पास सिंघम 3 के लिए एक योजना है जो अजय देवगन को एक पुलिस वाले के रूप में वापस लाएगी। उन्होंने कहा कि वह रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज होने के बाद सिंघम 3 पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसलिए वे अगले साल अप्रैल के बाद काम शुरू करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया, 'सिंघम तकनीकी रूप से सिम्बा और सूर्यवंशी का हिस्सा रहे हैं, मुझे अजय के साथ काम करते हुए काफी समय हो गया है। आखिरी सिंघम 2014 में आई थी और अभी तक यह दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। समय बदल गया है और कैनवास बड़ा हो गया है और मैं अजय के साथ कुछ बनाना चाहता हूं।' रोहित शेट्टी ने पुष्टि की है कि यह बड़ा और बेहतर होगा। रणवीर सिंह की सर्कस कथित तौर पर इसी साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है।

Ajay Devgn always stood by me: Golmaal director Rohit Shetty | Celebrities  News – India TV

खतरों के खिलाड़ी 12 में बिजी हैं रोहित शेट्टी
आपको बताते चलें फिलहाल रोहित शेट्टी टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो शो के होस्ट हैं और फिलहाल केप टाउन में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। शो में इस साल कंटेस्टेंट्स के तौर पर सृति झा, रुबीना दिलाइक, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, कनिका मान, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, चेतना पांडे और तुषार कालिया नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी 12 टीवी पर 2 जुलाई के लॉन्च हो रहा है। 

End of Article