कार्तिक आर्यन और करण जौहर को जब वरुण धवन लाए एकसाथ, जानें कैसा था दोनों का रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 05:12 PM IST

Kartik Aaryan and Karan Johar together after fight?: कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। वास्तव में, कार्तिक ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई थी। यहां तक कि दोनों साथ में फिल्म भी कर रहे थे...

कार्तिक आर्यन और करण जौहर को जब वरुण धवन लाए एकसाथ, जानें कैसा था दोनों का रिएक्शन

Kartik Aaryan and Karan Johar together: बॉलीवुड में दोस्ती और दुश्मनी के चर्चे खूब रहते हैं। हमने कभी भी किसी को लड़ाई के बाद इतनी जल्दी एकसाथ आते हुए नहीं देखा है। लेकिन वरुण धवन ने हाल ही में ऐसा किया है। जब वो दो राइवल करण जौहर और कार्तिक आर्यन को एक साथ मंच पर लाने में कामयाब रहे। वरुण धवन ने करण जौहर और कार्तिक आर्यन को अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जीयो के गाने नांच पंजाब पर नचाया। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें सभी एकसाथ मंच पर डांस करते दिख रहे हैं। 

सामने आए वीडियो में आप भी स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि वरुण धवन ने कार्तिक आर्यन को मंच पर कैसे खींच लिया, जो कि स्पष्ट कारणों से ग्रुप का हिस्सा बनने से थोड़ा हिचकिचा रहे थे। बाद में, उन्होंने मंच पर फिल्ममेकर करण जौहर को भी बुला लिया। इस दौरान अभिनेता करण जौहर और कार्तिक आर्यन ने एक-दूसरे से दूरी बना कर रखी थी।

करण जौहर मंच पर कदम रखने वाले आखिरी व्यक्ति थे और उन्होंने कार्तिक का सामना करने की अजीब स्थिति में आने से खुद को दूर रखा। खैर, उन दोनों ने सम्मानजनक दूरी बनाए रखी और वरुण धवन की एक्टिविटी में हिस्सा लिया। 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। वास्तव में, कार्तिक ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में कृति सेनन के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान कार्तिक अपनी मां द्वारा बनाई गई कुछ मिठाइयां भी फिल्म निर्माता करण जौहर के लिए लेकर आए थे। ऐसे में कृति ने करण को मक्खन लगाने के लिए कार्तिक पर कटाक्ष भी किया था। बाद में, कार्तिक को करण जौहर के प्रोडक्शन वेंचर दोस्ताना-2 में जान्हवी कपूर के साथ अभिनय करना था। हालांकि, चीजें दोनों के बीच खराब हो गईं। अचानक किन्हीं कारणों से कार्तिक ने खुद को करण की फिल्म से बाहर कर लिया था। आज तक मेकर्स उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे हैं।

आपको बताते चलें कार्तिक अपनी नई रिलीज भूल भुलैया 2 की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं। जल्द ही वो कृति सेनन के साथ शहजादा में नजर आएंगे। 

End of Article