Richa Chadha - Ali Fazal Wedding Date: ऋचा चड्ढा- अली फजल की शादी की तारीख आई सामने, इस शहर में होगी ग्रैंड पार्टी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 03:23 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल पिछले कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कोरोना की वजह से दोनों की शादी टल गई थी। अब उनके वेडिंग डेट सामने आ गई है।

Richa Chadha - Ali Fazal Wedding Date: ऋचा चड्ढा- अली फजल की शादी की तारीख आई सामने, इस शहर में होगी ग्रैंड पार्टी

बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल फिल्म इंडस्ट्री के उन कपल्स में से एक हैं जो लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। यह कपल पिछले काफी समय से शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन कोविड-19 ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया था। दोनों करीब दो साल पहले शादी करने वाले थे, जिसे बाद में टालना पड़ा था। लेकिन अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में वाले हैं और उनके वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू तक की जानकारी सामने आ गई है।

कब और कहां होगी शादी

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक ये स्टार कपल अक्टूबर में शादी करेगा। प्री- वेडिंग फंक्शन सिंतबर महीने के अंत में शुरू हो जाएंगे और 02 अक्टूबर तक दिल्ली के पास ही किसी किले में होंगे। इसके बाद दोनों 06 अक्टूबर को मुंबई में शादी करेंगे और 07 अक्टूबर को मुंबई में दोनों की रिसेप्शन पार्टी होगी। कथित तौर पर दोनों की शादी साउथ मुंबई के किसी ग्रैंड होटल में होगी।

2020 में करने वाले थे शादी

मालूम हो कि ऋचा चड्ढा और अली फजल वर्ष 2020 में अप्रैल के महीने में शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इन दोनों ने शादी की डेट टाल दी थी। तब से यह दोनों अपने प्रोजेक्ट में बिजी हो गए। पिछले साल दोनों ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया है। अली फजल के पाइप लाइन में शानदार फिल्में शामिल हैं जिनमें से एक हॉलीवुड फिल्म डैथ ऑन द नाइल भी है। इसके साथ वह फुकरे 3 फिल्म में भी नजर आएंगे। 

ऐसे हुई थी मुलाकात

अली फजल और ऋचा चड्ढा की पहली मुलाकात साल 2012 में फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। इसके बाद यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। साल 2019 में अली फजल ने ऋचा चड्ढा को प्रपोज किया था और अगले ही साल यानी 2020 में दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन कोविड की वजह से यह नहीं हो पाया।

End of Article