Rhea Chakraborty की को-स्टार बोली- झूठा शोक जता रही, सुशांत की दोस्त Krissann Barretto ने भी लगाई लताड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2020, 08:40 AM IST

Rhea Chakraborty Grief Video: रिया चक्रवर्ती के वीडियो पर सुशांत के फैन्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। सुशांत की दोस्त, कृष्ण बरेट्टो और जलेबी की अभिनेत्री काजोल त्यागी ने भी इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है

Rhea Chakraborty की को-स्टार बोली- झूठा शोक जता रही, सुशांत की दोस्त Krissann Barretto ने भी लगाई लताड़
Photo Credit: Instagram

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कुछ दिन पहले ही में पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसी के बाद से मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी मामले में जांच कर रही है। बिहार पुलिस सुशांत सुसाइड मामले में उनके करीबीरियों एकबार फिर से पूछताछ करेगी। इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

इस मामले पर रिया चक्रवर्ती ने वीडियो में कहा कि उन्हें ईश्वर पर अटूट विश्वास है और न्याय मिलेगा। वीडियो में सफेद पारंपरिक सलवार-कुर्ता पहने रिया चक्रवर्ती पर अपना दर्द जाहिर करते हुए रोते हुए दिखीं। अब रिया के इस वीडियो के वायरल होते ही सुशांत के फैन्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त, कृष्ण बरेट्टो ने भी अभिनेत्री रिया के इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

सुशांत की दोस्त बोलीं- सच जरूर सामने आएगा
कृष्ण बरेट्टो ने इस बारे में खुलासा किया कि रिया, सुशांत को अपने किसी भी दोस्त के संपर्क में रहने की अनुमति नहीं देती थी। कृष्ण बरेट्टो ने लिखा, 'सुशांत ने जब से इस महिला को डेट करना शुरू किया इसके बाद उसे हम में से किसी के साथ भी संपर्क में नहीं रहने दिया। उसे सभी दोस्तों से दूर कर दिया। सुशांत ने कई नंबर बदले और हम सभी ये बात जानते हैं। हम सभी ने उस तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन हम नहीं पहुंच सके। सुशांत के पिता के अपने बयान में कहा कि रिया ने उसे अपने परिवार से भी बात तक नहीं करने दी। रिया चक्रवर्ती- हां सच्चाई सबके सामने आए हम यह सुनिश्चित करेंगे, सत्यमेव जयते...।'

रिया चक्रवर्ती की को-स्टार ने भी कहा झूठी है सांत्वना

कृष्ण बरेट्टो के इस कमेंट पर फिल्म जलेबी में रिया चक्रवर्ती की को-स्टार रहीं काजोल त्यागी ने भी अपनी सहमति जताई। काजोल ने लिखा, 'मुझे आपका कमेंट पढ़कर गर्व महसूस हो रहा है। मैं जलेबी का हिस्सा थी। मैंने रिया चक्रवर्ती के साथ कुछ हफ्तों तक शूटिंग और रीशूटिंग की है। मुझे याद है कि रिया चक्रवर्ती नकारात्मकता फैलाती थी यह बात सच है। इस वीडियो में भी हाथ जोड़कर रखा है ताकि बॉडी लैंग्वेज के एक्सपर्ट्स को लगे की वो मुश्किल वक्त में है। लेकिन यह स्पष्ट है कि वह फेक शोक जता रही है।' आपको बता दें, सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ आत्महत्या, चोरी, गलत तरीके से कैद करने और धोखा देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

End of Article