Hum Sath Sath Hain: सलमान खान के साथ इस फिल्म में काम करने से रवीना टंडन ने किया था इंकार, ये थी खास वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2021, 03:47 PM IST

Raveena Tandon Reject Salman Khan Movie!: क्या आप जानते हैं ‘हम साथ साथ हैं’ में सलमान खान के अपोजिट सोनाली बेंद्रे नहीं बल्कि रवीना टंडन पहली पसंद थी। लेकिन अभिनेत्री ने ठुकरा दिया था फिल्म का ऑफर।

Hum Sath Sath Hain: सलमान खान के साथ इस फिल्म में काम करने से रवीना टंडन ने किया था इंकार, ये थी खास वजह

बॉलीवुड के दबंग खान बी टाउन के ऐसे कलाकार हैं जिनका मौजूदा दौर में कोई तोड़ नहीं है। सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा देती हैं और ताबड़तोड़ कमाई करती हैं। 50 की उम्र पार करने के बाद भी फीमेल फैंस में उनका सबसे ज्यादा क्रेज है। सलमान के साथ काम करने के लिए हीरोइन्स की कतार लगी रहती है। ऐसा मानना है कि जो भी अभिनेत्री सलमान के साथ पर्दे पर नजर आ जाए वो सुपरहिट हो जाती है। इसलिए आप सोचते होंगे कि बॉलीवुड में शायद ही कोई एक्ट्रेस होगी, जो सलमान के साथ काम करने के लिए मना कर चुकी हो।

लेकिन आपको बता दें बी टाउन में एक नहीं बल्कि बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो सलमान के साथ काम करने से इंकार कर चुकी हैं। जिनमें से एक नाम रवीना टंडन का भी है। हालांकि रवीना पहले सलमान के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन साल 1999 में रिलीज हम साथ साथ हैं में सलमान के साथ इस खास वजह के कारण वह काम करने से इंकार कर चुकी हैं। 

रोमांटिक इंट्रेस के लिए रवीना टंडन थी पहली पसंद

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्म हैं जिन्हें रिलीज होने के कई दशकों बाद भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। इन फिल्मों में सूरज बडजात्या द्वारा निर्देशित साल 1999 में रिलीज ‘हम साथ साथ हैं का भी नाम शामिल है’, जिसे रिलीज हुए करीब 22 साल हो गए हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तबु जैसी कई सुपरस्टार नजर आए थे। तथा मोहनीश बहल, रीमा लागू, आलोक नाथ और शक्ति कपूर सहायक भूमिका में दिखे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाली बेंद्रे पहली पसंद नहीं थी। बल्कि रोमांटिक इंट्रेस के लिए रवीना टंडन फर्स्ट च्वाइस थी। हालांकि अब फिल्म के रिलीज होने बाद कोई किसी औऱ अभिनेत्री की कल्पना नहीं कर सकता। लेकिन फिल्म के रोमांटिक इंट्रेस के लिए सलमान की भी पहली पसंद रवीना टंडन थी। फिल्म की कहानी पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है।

इस बड़ी वजह से सलमान के साथ काम करने से किया इंकार

एक रिपोर्ट के मुताबिक रवीना ने फिल्म को यह कहकर मना कर दिया था कि उनके करियर के लिए मल्टी स्टारर फिल्म ठीक नहीं है। दरअसल एक्ट्रेस मल्टी स्टारर फिल्म करने कि लिए पक्ष में नहीं थी। वहीं रवीना के मना करने के बाद सोनाली बेंद्रे को इसका फायदा मिला और उन्होंने रवीना की जगह कास्ट किया गया। फिल्म रिलीज होने के बाद सोनाली और सलमान की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने में कामयाब हुई, इस खूबसूरत जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

रवीना ही नहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस फिल्म को किया था रिजेक्ट

वहीं फिल्म को लेकर दिलचस्प बात यह है कि रवीना टंडन एकमात्र अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने फिल्म में कास्ट करने के लिए मना किया था बल्कि माधुरी दीक्षित भी इस फिल्म में काम करने से मना कर चुकी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी दीक्षित को फिल्म में बड़ी बहू का रोल मिल रहा था, जिसे बाद में तबु ने निभाया था। एक रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित मोहनीश के विपरीत काम करने तथा सलमान खान और सैफअली खान की भाभी की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं थी। आपको बता दें फिल्म हम आपके हैं कौन में माधुरी दीक्षित ने सलमान खान की लडली निशा का किरदार निभाया था, यह मॉडर्न जबाने की पहली 100 करोड़ की फिल्म थी।

End of Article