जब रवीना टंडन ने अक्षय कुमार- रेखा के अफेयर पर तोड़ी थी चुप्पी, बोलीं- एक्टर फिल्म के लिए करते थे बर्दाशत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 10:31 PM IST

Akshay Kumar Tolerate Rekha : रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रेखा से दूर भागते थे अक्षय कुमार। अक्षय और रेखा ने 1996 में खिलाड़ियों के खिलाड़ी में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आई थीं।

जब रवीना टंडन ने अक्षय कुमार- रेखा के अफेयर पर तोड़ी थी चुप्पी, बोलीं- एक्टर फिल्म के लिए करते थे बर्दाशत
Photo Credit: Instagram

Akshay Kumar Tolerate Rekha : अक्षय और रवीना की जोड़ी ने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय और रवीना ने कुछ समय तक एक -दूसरे को डेट किया था। कुछ समय बाद रवीना ने खुद बताया था कि 1995 में दोनों ने एक- दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन इस बात को पब्लिक में नहीं लाना चाहते थे। 1996 में खबरें आई थी कि अक्षय और रेखा एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों के बीच कुछ नहीं चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अक्षय तो रेखा से दूर भागते हैं।

रवीना और अक्षय एक- दूसरे को कर रहे थे डेट

रवीना ने बताया था कि दोनों ने 1995 में एक- दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। साल 1994 में दोनों ने मोहरा फिल्म में साथ काम किया था। एक्ट्रेस ने आगे कहा था, 90 के दशक में दोनों ने सगाई तक कर ली थी। रेखा और अक्षय की लिकअप की खबरें खिलाड़ियों के खिलाड़ी के दौरान शुरू हुई थी। एक्टर ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था, 'मुझे नहीं लगता है कि अक्षय और रेखा का कोई अफेयर है। बल्कि वो रेखा से दूर भागते थे। एक बार तो रेखा ने उनके लिए घर से लंच लाना शुरू कर दिया था। तब मुझे बीच में आना पड़ा था। ताकि ये सब चीजें आगे नहीं बढ़ें।'

दरअसल अक्षय और रेखा ने फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों की अफेयर की खबरें सामने आई थी। 1998 में रवीना और अक्षय का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद अक्षय इंटरनेशनल खिलाड़ी को-स्टार ट्विंकल खन्ना को डेट करने लगे थे। कुछ सालों तक दोनों ने एक- दूसरे को डेट किया और साल 2001 में शादी कर ली। अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे हैं। वहीं, रवीना ने बाद में बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी कर ली थी।

End of Article