करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, गोवा- मुंबई से लेकर कई शहरों में है खूबसूरत घर, देखें फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 08:15 AM IST

Rashmika Mandanna Property and Cars: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने कुछ समय पहले एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और कम समय में ही वो कई नामी एक्टर्स संग नजर आ चुकी हैं। रश्मिका साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। जानें एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, गोवा- मुंबई से लेकर कई शहरों में है खूबसूरत घर, देखें फोटोज
Photo Credit: Instagram

Rashmika Mandanna Houses and Cars: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का आज जन्मदिन है और वो 26 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस का जन्म 05 अप्रैल 1996 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और एम. एस. रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में साइकोलॉजी, पत्रकारिता और अंग्रेजी लिटरेचर में बैचलर्स की पढ़ाई की।

एक्टिंग करियर

रश्मिका ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से एक्टिंग डेब्यू किया जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया। इसके बाद साल 2017 में उनकी दो कन्नड़ फिल्में अंजनी पुत्र और चमक रिलीज हुई। फिल्म चमक में उनके रोल के लिए उन्हें 65वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कन्नड़ के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। 

साल 2018 में उनकी फिल्म गीता गोविंदम रिलीज हुई जिसमें वो विजय देवरकोंडा के अपोजिट नजर आईं यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म के उनके किरदार को काफी सराहा गया था। साल 2020 में वो महेश बाबी के साथ फिल्म सरिलेरु नीकेवरु में नजर आईं जो तेलेगु की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई। इसके अलावा पिछले साल अल्लू अर्जुन के साथ रिलीज हुई उनकी फिल्म पुष्पा को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 

एक नहीं कई घरों की मालकिन हैं रश्मिका

रश्मिका के घर की बात करें तो लगता है उन्हें अपना पैसा घर में इंवेस्ट करना पसंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास एक नहीं बल्कि कई घर हैं जो कि देश के अलग- अलग शहरों में हैं। उनका घर मुंबई, कुर्ग, हैदराबाद और गोवा में हैं। 

कुछ समय पहले उन्होंने अपने गोवा स्थित घर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा था, 'जब आपके पास गोवा में एक नया घर हो, जलन हो रही है?' खबरों की मानें तो उन्होंने साल 2021 में यह घर खरीदा था। इसके अलावा पिछले साल यह खबर आई थी कि उन्होंने मुंबई में घर खरीदा है। इतना ही नहीं हैदराबाद और कुर्ग में भी उनका अपना घर है। उनके पेरेंट्स कुर्ग में रहते हैं जहां वो अक्सर जाती रहती हैं। 

कार कलेक्शन

रश्मिका की कार की बात करें तो उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में रेंज रोवर कार खरीदी थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। खबरों के मुताबिक इस कार की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडी सी क्लास बेंज हैं। इसकी कीमत 30 लाख है। इसके अलावा  उनके पास ऑडी क्यू3 है। इसकी कीमत 60 लाख रुपए हैं। वहीं, टोयोटा इनोवा 20 लाख रुपए और ह्यूंडाई क्रेटा की कीमत 25 लाख है। 

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू में दिखेंगी। इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय और रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में भी काम कर रही हैं। 

End of Article