रिश्ता टूटने के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं रश्मिका मंदाना, ऐसे शुरू हुआ था करियर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 03:52 PM IST

Rashmika Mandanna: 'पुष्पा' फेम रश्मिका मंदाना के लाखों चाहने वाले हैं। रश्मिका ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, पुष्पा की श्रीवल्ली प्यार में धोखा खा चुकी है, इतना ही नहीं धोखा मिलने के गम वो इतनी टूट गई थी कि डिप्रेशन में चली गई थीं?

रिश्ता टूटने के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं रश्मिका मंदाना, ऐसे शुरू हुआ था करियर
Photo Credit: Instagram

National Crush Rashmika Mandanna: नेशनल क्रश के नाम से मशहूर एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। पांच सालों के छोटे से करियर में रश्मिका ने कई हिट फिल्में दी हैं। रश्मिका काफी पढ़ी लिखी एक्ट्रेस हैं। रश्मिका की  जितनी  रील लाइफ रोमांचक है, उतनी ही पर्सनल लाइफ भी दिलचस्प है। दमदार अभिनय से नेशनल क्रश तक का सफर तय करने वाली रश्मिका का  सफर इतना आसान नहीं था। एक वक्त था जब उनका प्यार भरा दिल टूटा था। इतना ही नहीं जिसकी वजह से वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। आईए जानते हैं कैसा रहा उनका अब तक का फिल्मी सफर।

बॉलीवुड में जल्द करेंगी डेब्यू

रश्मिका मंदाना काफी स्टाइलिश हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती है हैं। कन्नड़, तेलुगु और तमिल में कई फिल्मों में काम कर चुकी ऐक्ट्रेस अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू के साथ बॉलीवुड में शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन शांतनु बागची ने किया है। वहीं, रश्मिका की एंट्री रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में भी हो चुकी है। इस फिल्म में उन्हें परिणीति चोपड़ा से रिप्लेश किया गया है। इसके अलावा वो 'गुड ब्वॉय' में भी दिखाई देंगी।

रिश्ता टूटने की वजह से डिप्रेशन का शिकार हुई रश्मिका

2018 में फिल्म चालो से रश्मिका ने खूब लाइम लाइट बटोरी थी। जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी। रश्मिका ने 2016 में आई किरिक पार्टी के दौरान अपने को-स्टार से सगाई कर ली थी। रक्षित शेट्टी और रश्मिका के प्यार के चर्चे हर जगह हो रहे थे। लेकिन इनका रिश्ता 2018 में टूट गया, जिसकी वजह तो सामने नहीं आई पर रश्मिका पर इसका काफी असर पड़ा था। बता दें कि रक्षित ऐक्ट्रेस से 13 साल बड़े थे।

19 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में रखा था कदम

ऐक्ट्रेस ने अपने कॉलेज के दिनों से एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था और उस दौरान उन्होंने कुछ ब्रांडों के लिए प्रचार किया। उन्होंने 2014 में क्लीन एंड क्लियर टाइम्स फ्रेश फेस ऑफ इंडिया का खिताब जीता । खिताब जीतने के बाद यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण साबित हुआ। 19 साल की उम्र में रश्मिका ने ने अपनी पहली फिल्म किरिक पार्टी साइन की थी। 

End of Article