सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर लगा सितारों का जमावड़ा, बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे रणवीर सिंह से लेकर सारा अली खान तक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 04:52 PM IST

Celebs spotted at CM Eknath Shinde house for Ganpati festival : सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण समेत कई सितारे। सेलेब्स की फोटो और वीडियो सोशल पर वायरल हो रही हैं।

सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर लगा सितारों का जमावड़ा, बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे रणवीर सिंह से लेकर सारा अली खान तक
Photo Credit: Instagram

Celebs spotted at CM Eknath Shinde house for Ganpati festival : देशभर में गणेश उत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। खासतौर पर इस त्योहार की रौनक महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी पर हर घर में बप्पा विराजमान होते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनेता तक अपने घर में गणपति की स्थापना करते हैं। इस खास मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की हैं। बप्पा के दर्शन करने के लिए रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे।

एकनाथ शिंदे के घर पर आयोजित गणेशोत्सव में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इन सेलेब्स की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रणवीर और दीपिका एकनाथ शिंदे के साथ बप्पा की पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर रणवीर सिंह लाल रंग के कुर्ते और पजामे में नजर आए। वहीं, ग्रीन कलर के सूट में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इससे पहले रणवीर और दीपिका को मुकेश अंबानी के घर पर गणेश विसर्जन के दौरान देखा गया था। 

एकनाथ शिंदे के घर पर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सितारे

सारा अली खान ऑरेंज सूट में नजर आईं। एक फोटो में रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनलिया डिसूजा नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ एक - दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। एकनाथ शिंदे के घर पर तमन्ना भाटिया भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। शक्ति कपूर भी अपनी बेटी श्रद्धा के साथ दिखाई दिए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी की शुरुआत हुई थीं। आज अनंत चतुर्देशी है। इन दस दिनों तक लोग बप्पा की विधि- विधान से पूजा अर्चना करते हैं।

End of Article