Yashoda Teaser : रोंगटे खड़े करने वाला है यशोदा का टीजर, दमदार एक्शन करते दिखीं समांथा रुथ प्रभु

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 03:56 PM IST

Samantha Ruth Prabhu Film Yashoda Teaser out : समांथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोदा का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में एक्ट्रेस का दमदार परफॉर्मेंस नजर आ रहा है। समांथा की इस पैन इंडिया फिल्म को हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में डब किया गया है।

Yashoda Teaser : रोंगटे खड़े करने वाला है यशोदा का टीजर, दमदार एक्शन करते दिखीं समांथा रुथ प्रभु

Samantha Ruth Prabhu Film Yashoda Teaser out : साउथ सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु की मोस्ट अवेटेड फिल्म यशोदा का टीजर रिलीज हो गया। टीजर के रिलीज होने से पहले फिल्म के कई शॉर्ट वीडियो सामने आ चुके हैं। यशोदा एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में समांथा प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं। टीजर में वो हर काम कर रही हैं जिसे किसी भी प्रेग्नेंट महिला को करने से मना किया जाता है। फिल्म की कहानी समांथा के ईद-गिर्द घूमते नजर आ रही हैं।

टीजर की शुरुआत में डॉक्टर समांथा को बताते हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं और इस दौरान क्या करने चाहिए और किन चीजों को करने से परहेज करना चाहिए। हालांकि वो प्रेग्नेंट होने के बावजूद हर काम करती हैं जिसे डॉक्टर ने करने से मना किया होता है। हर सीन में समांथा छाई हुई है।

यहां देखिए समांथा की फिल्म यशोदा का टीजर

समांथा ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'स्ट्रेंथ, विलपॉवर और एंड्रेनालाईन'। इस फिल्म को हरि- हरिश ने डायरेक्ट किया है। यशोदा के टीजर टीजर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में डब किया है। 1.14 मिनट के ट्रेलर में समांथा की पॉवरफुल परफॉर्मेंस आपके होश उड़ा देगी। टीजर देखने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि समांथा की इस जर्नी का क्या हुआ? इस फिल्म के टीजर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

समांथा की फिल्म यशोदा सच्ची घटना पर आधारित है। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। यशोदा एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट फिल्म है जो 2022 में रिलीज होगी। इसके अलावा समांथा विजय देवरकोंडा के साथ खुशी में नजर आएंगी। समांथा की अपकमिंग फिल्मों में शकुंतलम भी शामिल है।

End of Article