'तुम समय बर्बाद कर रहे हो' जानिए अस्पताल में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से ऐसा क्यों बोले थे ऋषि कपूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 03:04 PM IST

Ranbir Kapoor on father Rishi Kapoor: रणबीर कपूर अपनी फिल्म शमशेरा का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर ने बताया कि उनके पिता ऋषि कपूर ने अस्पताल में क्या कहा था।

'तुम समय बर्बाद कर रहे हो' जानिए अस्पताल में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से ऐसा क्यों बोले थे ऋषि कपूर

Ranbir Kapoor on father Rishi Kapoor: रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ, वाइफ आलिया भट्ट और पिता ऋषि कपूर से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने हाल ही में बताया कि अस्पताल में ऋषि कपूर ने उनसे और आलिया भट्ट से क्या कहा था। गौरतलब है कि अपनी संगीत सेरेमनी के दौरान भी रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर का फोटो फ्रेम पकड़कर जमकर डांस किया था।  

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पिता हमेशा उनसे और आलिया भट्ट से शादी करने के लिए कहा करते थे। यहां तक कि जब वह न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे तब भी वह चाहते थे कि रणबीर और आलिया की शादी हो जाए। रणबीर के मुताबिक आलिया जब अमेरिका रणबीर और उनके परिवार का साथ देने पहुंची, उन्होंने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ काफी ज्यादा वक्त बिताया था। बकौल रणबीर उनके पिता ने कहा था, 'तुम दोनों वक्त क्यों बर्बाद कर रहे हो। तुम्हारे पास काम नहीं है। जाओ शादी कर लो। क्यों तुम सब अस्पताल में बैठे हुए हो।'  

शमशेरा के लिए दी थी चेतावनी
रणबीर कपूर ने बताया था कि उनके पिता ऋषि कपूर ने उन्हें शमशेरा साइन करने से पहले चेतावनी दी थी। रणबीर कपूर के मुताबिक उनके पिता ने कहा था कि करण मल्होत्रा बहुत ही सख्त डायरेक्टर हैं। वह किसी भी शॉट के लिए बहुत सारे टेक्स लेते हैं। ऋषि कपूर ने करण मल्होत्रा के साथ फिल्म अग्निपथ में काम किया था। इसके अलावा रणबीर कपूर ने बताया था कि उनके पिता ने उन्हें सलाह दी थी कि वो फिल्म कभी मत करना जिसमें तुम्हें धोती पहननी पड़े, क्योंकि ये फिल्में काम नहीं करतीं। हमेशा कमर्शियल फिल्में करो।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म शमशेरा के बाद फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट उनकी वाइफ आलिया भट्ट हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में भी काम करेंगे। वहीं, रणबीर संदीप वांगा की फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि रणबीर और आलिया जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

End of Article