एक्स दीपिका पादुकोण के साथ बनेगी रणबीर कपूर की जोड़ी, बॉलीवुड सेलेब्स को मिला नया प्रोजेक्ट 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 08:31 PM IST

Ranbir Kapoor And Deepika Padukone New Project: हाल ही में खबर आई है कि एक नए प्रोजेक्ट के लिए रणबीर कपूर और उनकी एक्स दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनने वाली है। यहां जानिए आखिर यह एक्स कपल किस नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाला है। 

एक्स दीपिका पादुकोण के साथ बनेगी रणबीर कपूर की जोड़ी, बॉलीवुड सेलेब्स को मिला नया प्रोजेक्ट 
Photo Credit: Instagram

Ranbir Kapoor And Deepika Padukone New Project: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर सितारों को अपने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को बेहतरीन तरीके से बैलेंस करते हुए देखा जाता है। कई बार ऐसा हुआ है जब बॉलीवुड सेलेब्स ने किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट के लिए अपने पर्सनल लाइफ को दरकिनार कर दिया था। इनमें से एक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी हैं जिन्होंने अपने ब्रेकअप की बात को भुलाकर अयान मुखर्जी की फिल्म साइन की थी। इस प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने बेहतरीन काम किया था जिसकी वजह से हर कोई उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गया था। आज यह दोनों सेलिब्रिटीज शादीशुदा हैं और अपने-अपने पार्टनर के साथ बहुत खुश हैं। 

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अपने काम को लेकर बहुत प्रोफेशनल हैं। इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों को बहुत पसंद आती है। जब भी इन दोनों को बड़े पर्दे पर देखा गया है तब इन्होंने अपने बेहतरीन काम से दर्शकों को खुश कर दिया है। एक बार फिर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को स्क्रीन पर देखा जाएगा। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर पुनीत मल्होत्रा ने इन दोनों सेलिब्रिटीज को अपने नए प्रोजेक्ट में शामिल किया है। खबर के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट कोई फिल्म नहीं बल्कि एक कमर्शियल है। 

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को एक साथ एक बेवरेज ब्रैंड एंडोर्स और करते हुए देखा जाएगा। सोर्स के अनुसार, इस कमर्शियल को पुनीत मल्होत्रा निर्देशित करने वाले हैं। कई खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो करते हुए भी देखा जाएगा जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को बचना ए हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा फिल्म में देखा गया है।

End of Article