आखिर क्यों शिल्पा शेट्टी-बादशाह पर भड़के हरनाज कौर संधू के फैंस, ट्रोल करते हुए लोगों ने कहा- शर्म करो 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 02:03 PM IST

Shilpa Shetty And Badshaah Get Trolled: पिछले कुछ समय से लोग टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के जज शिल्पा शेट्टी और बादशाह को ट्रोल कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से लोगों का गुस्सा इन दोनों के ऊपर फूट रहा है। 

आखिर क्यों शिल्पा शेट्टी-बादशाह पर भड़के हरनाज कौर संधू के फैंस, ट्रोल करते हुए लोगों ने कहा- शर्म करो 

Netizens Trolled Shilpa Shetty And Badshaah: वर्ष 2021 में जब हरनाज कौर संधू के सिर पर मिस यूनिवर्स 2021 का ताज सजा था तब आपके साथ हम भी खुशी से झूम उठे थे। विश्व पटल पर भारत का झंडा लहराता देख हर एक भारतवासी को बहुत खुशी हुई थी। आप जानते ही होंगे कि 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज भारत लौटा था, और यह सिर्फ हरनाज संधू की वजह से ही मुमकिन हो पाया था। ऐसे में जब हारनाज संधू यह खिताब जीतकर वापस भारत लौटी थीं तब धूमधाम से उनका स्वागत किया गया था। हरनाज संधू जिधर भी जाती हैं वहां लोग उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। लेकिन नेशनल टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर हरनाज कौर संधू के साथ जो हुआ उसकी उम्मीद हमें भी नहीं थी। सोशल मीडिया पर लोग इंडियाज गॉट टैलेंट के जज शिल्पा शेट्टी और बादशाह को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। चलिए अब आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से हरनाज कौर संधू के फैंस शिल्पा शेट्टी और बादशाह से नाराज हैं। 

क्यों शिल्पा शेट्टी और बादशाह के खिलाफ फूटा हरनाज कौर संधू के फैंस का गुस्सा? 

आप टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट तो देखते ही होंगे। यहां परफॉर्म करने वाले सभी कंटेस्टेंट का टैलेंट देख कर आपकी तरह हम भी हैरान हो जाते हैं। इस शो पर आए दिन कोई ना कोई सेलिब्रिटी आता रहता है जिसका स्वागत शो के जज के साथ सभी कंटेस्टेंट बेहतरीन तरीके से करते हैं। हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू भी इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर पहुंची थीं। लेकिन जिस तरह से इंडियाज गॉट टैलेंट के जज शिल्पा शेट्टी और बादशाह ने उनका स्वागत किया उसे देखकर लोग बहुत गुस्सा हुए। हमें पता है आप जानने के लिए बहुत बेचैन हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से हरनाज संधू के फैंस शिल्पा शेट्टी और बादशाह से नाराज हो गए। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरी कहानी। 

मिस दीवा इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जो ब्रेक टाइम के दौरान शूट किया गया है, जब शूटिंग कुछ देर के लिए बंद थी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हरनाज इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर पहुंचकर सभी जज से मुलाकात कर रही हैं। लेकिन खड़े होकर हरनाज का स्वागत करने के बजाए बादशाह तो बैठकर ही उनसे गप्पे लड़ाने लगे। लोग इस बात से गुस्सा हैं कि अगर कोई और सेलिब्रिटी होता तो बादशाह खड़े होकर उनका स्वागत करते लेकिन हरनाज के आने पर वह बैठे ही रहे। इसके साथ जब हरनाज वहां आईं तब शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बातें करते हुए नजर आईं। कुछ देर तक तो वह हरनाज को देखते रहीं उसके बाद वह आगे आकर उन्हें गले लगाने लगीं। 

हरनाज कौर संधू के साथ इस तरह का व्यवहार देखकर उनके फैंस शिल्पा शेट्टी और बादशाह से नाराज हैं। लोगों का कहना है कि हरनाज के साथ अच्छी तरह से व्यवहार नहीं किया गया है। कुछ लोगों ने बादशाह और शिल्पा शेट्टी के रिएक्शन को फेक बताया तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी और बादशाह को 'शर्म करो' कहा। खैर, आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें जरूर बताइए। 

End of Article