पत्नी आलिया भट्ट की बॉडी-शेमिंग करने के बाद रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- ये मजाक था जो फनी नहीं लगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 03:58 PM IST

Ranbir Kapoor Apologizes After Body Shaming Alia Bhatt: कुछ दिन पहले रणबीर कपूर ने एक लाइव सेशन के दौरान अपनी पत्नी आलिया भट्ट को बॉडी शेम किया था। जिस वजह से वह ट्रोल हो गए थे, अब अभिनेता ने मीडिया से बात करते हुए माफी मांगी है। 

पत्नी आलिया भट्ट की बॉडी-शेमिंग करने के बाद रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- ये मजाक था जो फनी नहीं लगा
Photo Credit: Instagram

Ranbir Kapoor Apologizes After Body Shaming Alia Bhatt: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का लाइव सेशन के दौरान मजाक उड़ाने की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर ने एक लाइव सेशन के दौरान अपनी पत्नी को 'फैलोड' कह दिया था। आलिया भट्ट के बेबी बंप को देखते हुए रणबीर कपूर ने ऐसा कहा था। लेकिन लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और लोगों मे उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक्टर को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लताड़ा था। 

बुधवार को अभिनेता एस एस राजामौली (SS Rajamouli) और नागार्जुन (Nagarjuna) से साथ चेन्नई में अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Film Brahmastra) का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान जब एक्टर से पूछा गया कि क्या वह आलिया भट्ट को 'फैलोड' कहने पर कुछ बोलना चाहते हैं, तब एक्टर ने कहा कि यह जोक था जो फनी नहीं लगा। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत खराब है। एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा 'हां जरूर। पहले, मैं यह कहना चाहता हूं मेरी जिंदगी में जो भी चीजे हैं उनके साथ मैं अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता हूं। और जो हुआ, मुझे लगता है कि वह जोक था जो फनी नहीं लगा। मैं सच में माफी मांगना चाहता हूं। यह मैंने जानबूझकर नहीं किया था।' 

इसके आगे रणबीर ने कहा 'इसलिए मैं लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें बुरा लगा। मैंने आलिया से बात की थी और वह हंसने लगी और उसे बुरा नहीं लगा। लेकिन मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत खराब है और कई बार मुझे ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसलिए मैं माफी मांग रहा हूं अगर किसी को बुरा लगा है तो।' 

End of Article