Sonali Phogat Dance Video: सोनाली फोगाट संग डांस के लिए दौड़े आए थे सलमान खान, 'टिप टिप बरसा पानी' पर खूब जमा रंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 03:37 PM IST

सोनाली फोगाट सलमान खान के शो बिग बॉस के 14वें सीजन में भी नजर आईं। इस शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में सलमान खान संग उन्होंने जबरदस्त डांस किया था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sonali Phogat Dance Video: सोनाली फोगाट संग डांस के लिए दौड़े आए थे सलमान खान, 'टिप टिप बरसा पानी' पर खूब जमा रंग

Sonali Phogat and Salman Khan Dance: हरियाणा बीजेपी की नेता और बिग बॉस फेम व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का हाल ही में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, गोवा में हॉर्ट अटैक के चलते उनकी जान चली गई। सोनाली फोगाट का पहले से ही 22 से 25 अगस्त तक गोवा घूमने का प्लान था। उनका जन्म हरियाणा के फतेहाबाद में साल 1979 में हुआ था। दिल्ली से सटे सूबे से नाता रखने वाली फोगाट बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। उन्होंने साल 2006 में सूबे के हिसार से दूरदर्शन (Doordarshan) में एंकरिंग के साथ अपने करिअर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया का रुख किया और देखते ही देखते वह अदाकारा बन गईं। 

सोनाली सलमान खान के शो बिग बॉस के 14वें सीजन में भी नजर आईं। इस शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। बिग बॉस के स्टेज पर सलमान खान संग उन्होंने जबरदस्त डांस किया था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बिग बॉस 14 के स्टेज पर शो के होस्ट सलमान खान संग रोमांटिक डांस कर रही हैं। वीडियो में दोनों  ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर रंग जमाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धर्मेश भी सोनाली संग डांस करते दिख रहे हैं। 

सोनाली फोगाट जब बिग बॉस 14 में आईं तो खूब चर्चा में रही थीं। सोनाली फोगाट घर में चैलेंजर्स के रूप में पहुंची थीं। शुरुआत के हफ्ते में तो वह बिल्कुल शांत रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने खूब लड़ाइयों की और एक्टर अली गोनी से लिंकअप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि वीकेंड का वार में सलमान खान अक्सर सोनाली और अली को छेड़ते नजर आते थे। 

 बिग बॉस में जाने से पहले सोनाली का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक अधिकारी को चप्पल से मारती हुई नजर आ रही थीं। उनके इस वीडियो पर काफी बवाल हुआ था। 

End of Article