Kesariya Song: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर पर चढ़ेगा 'केसरिया' रंग, इस दिन रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र का पहला गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 05:06 PM IST

Brahamastra Song Kesariya: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया जल्द ही रिलीज होने वाला है। जानिए कब और कहां रिलीज होगा केसरिया सॉन्ग।

Kesariya Song: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर पर चढ़ेगा 'केसरिया' रंग, इस दिन रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र का पहला गाना

Brahmastra Kesariya Song: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र नौ सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म का पहला गाना केसरिया (Kesariya Song) जल्द ही रिलीज होने वाला है। इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया की शादी से पहले गाने का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर में रालिया की बेहतरीन केमेस्ट्री फैंस को देखने को मिली थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केसरिया गाना 15 जुलाई (Kesariya Song Release Date) यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। पिंकविला से बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का गाना केसरिया जुलाई 15 को डिजिटल पर रिलीज होगा। ब्रह्मास्त्र की टीम पूरा गाना ऑडियंस के सामने लाने के लिए तैयार हैं। दर्शक को पहले ही गाने की धुन और इसकी झलक काफी पसंद आ रही है। 

यहां देखें केसरिया गाने का टीजर  (Kesariya Song Teaser)

अरिजीत सिंह ने गाया है गाना
केसरिया का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। वहीं, गाने में आवाज अरिजीत सिंह की है। प्रीतम इससे पहले रणबीर की फिल्म बर्फी, ये जवानी है दीवानी, ऐ दिल है मुश्किल और जग्गा जासूस को म्यूजिक दे चुके हैं। गाने के टीजर को अप्रैल से लेकर अभी तक 20 मिलियन यानी दो करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। ई टाइम्स को एक सूत्र ने बताया कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी और प्रोडक्शन हाउस ने ये निर्णय फैंस के उत्साह और प्रतिक्रिया को ध्यान में रखकर लिया है।

ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन अहम रोल में हैं। फिल्म में मौनी रॉय निगेटिव रोल में हैं। वहीं, शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो होगा। ब्रह्मास्त्र फिल्म हिंदी के अलावा तमिल,तेलुगु में भी रिलीज होगी। गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र से पहले रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा रिलीज होगी। इसके अलावा रणबीर और आलिया जल्द ही अपने पहले बेबी के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।  

End of Article