500 करोड़ है आलिया भट्ट- रणबीर कपूर की कुल संपत्ति, जानें फीस-घर और कार कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 11:16 AM IST

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Combined Net Worth: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों पिछले चार साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। जानें कितनी है दोनों की नेट वर्थ।

500 करोड़ है आलिया भट्ट- रणबीर कपूर की कुल संपत्ति, जानें फीस-घर और कार कलेक्शन

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Combined Net Worth: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है और लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं जो आखिरकार खत्म होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों अप्रैल महीने में मुंबई स्थित आरके हाउस में सात फेरे लेंगे। दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सफल और नामी एक्टर्स में से एक हैं जिनकी कमाई और नेट वर्थ करोड़ों में है। 

आलिया भट्ट की नेट वर्थ

आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था। पिछले 10 साल में वो कई हिट फिल्में देकर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 5-8 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं तो वहीं ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए वो 1 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा इवेंट के लिए वो 30 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। इसके अलावा साल 2019 में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं आलिया ने किड्स क्लोदिंग लाइन एड-अ- मम्मा की भी शुरुआत की थी। 

आलिया का घर और कार

आलिया भट्ट के घर की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2018 में लंदन में घर खरीदा था जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मुंबई के बांद्रा और जूहू में भी उनके अपार्टमेंट हैं। इसके अलावा आलिया की कार की बात करें तो उनके पास रेंज रोवर इवोक, ऑडी ए6, ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू 7 जैसी महंगी कार हैं। जानकारी के मुताबिक नवंबर 2021 तक आलिया की नेट वर्थ 21.7 मिलियन डॉलर यानी 158 करोड़ रुपये थी। 

रणबीर कपूर की फीस और कमाई

रणबीर कपूर की बात करें तो वो एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। इसके अलावा वो 5 करोड़ रुपये तक पेड प्रमोशन करते हैं। रणबीर के पास कई महंगी कारें हैं जिसमें बीएमडब्ल्यू एक्स6, लेक्सस, मर्सिडीज- बेंज जीएल क्लास, ऑडी आर8 और रेंज रोवर शामिल है। उनकी कारों की कीमत करोड़ों में है। 

रणबीर का घर और कार

मुंबई के बांद्रा में रणबीर का अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये है। एक्टर की नेट वर्थ की बात करें तो वो 45 मिलियन डॉलर यानी करीब 337 करोड़ रुपये है। 

कुल नेट वर्थ

रणबीर कपूर की 337 करोड़ और आलिया भट्ट की 158 करोड़ की संपत्ति है जिससे उनकी कुल संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपये है। 

कब और कहां शादी

मालूम हो कि रणबीर और आलिया की शादी की तैयारियां जोरों- शोरों से चल रह रही हैं और यह स्टार कपल कपूर फैमिली के पुश्तैनी घर आरके हाउस में सात फेरे लेगा। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 13 अप्रैल को उनका मेहंदी फंक्शन आरके हाउस में होगा। इसके बाद दोनों 15 अप्रैल, 2022 को शादी करेंगे। 

End of Article