डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं यहां सात फेरे लेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, ऋषि-नीतू कपूर से है खास कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 08:18 PM IST

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए अब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बी टाउन के पॉपुलर कपल की डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं होगी। जानिए क्या है दोनों का वेडिंग प्लान...

डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं यहां सात फेरे लेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, ऋषि-नीतू कपूर से है खास कनेक्शन

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding update. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी (Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  बॉलीवुड का ये सबसे ट्रेंडिंग कपल पिछले पांच साल से डेट कर रहे हैं। रणबीर की आंटी रीमा जैन ने दोनों की शादी से फिलहाल इंकार किया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें आलिया और रणबीर इसी महीने शादी कर सकते हैं। दूसरे सेलेब्स की तरह ये एक डेस्टिंनेशन वेडिंग नहीं होगी। ये कपल ऋषि कपूर और नीतू कपूर की तरह आरके हाउस में सात फेरे लेंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) चेंबूर स्थित घर में सात फेरे लेंगे। खुद रणबीर ने इस वेन्यू को सिलेक्ट किया है। दरअसल एक्टर अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के काफी करीब थे। इस शादी में 450 गेस्ट शामिल होंगे। वहीं, शादी के सारे इंतजाम की जिम्मेदारी शादी स्क्वाड वेडिंग प्लानर्स के पास होगी। फैमिली के करीबी लोगों से अप्रैल के दूसरे हफ्ते फ्री रहने के लिए कहा गया है। आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र नाथ राजदान की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए भट्ट परिवार ये शादी जल्द से जल्द कराना चाहता है।  

Ranbir Kapoor calls Alia Bhatt an environment-friendly firecracker and the  reason will melt your heart | Hindi Movie News - Times of India

ऋषि कपूर-नीतू कपूर ने यहां लिए थे फेरे
रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने चेंबूर स्थित आरके हाउस में 20 जनवरी 1980 में ही सात फेरे लिए थे। आपको बता दें कि रीमा जैन ने पिंकविला से बातचीत में कहा था, 'मुझे अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं पता। वह दोनों शादी करेंगे लेकिन, कब ये मुझे नहीं पता। ये वह दोनों ही तय करेंगे और अचानक आपको सभी चीज मालूम हो जाएगी।  हम लोगों ने कुछ तैयारी ही नहीं की है तो कैसे इतनी जल्दी होगी। अगर ये सच हुआ तो ये मेरे लिए भी बेहद शॉकिंग होगा।'   

Rishi Kapoor Neetu Singh's Wedding Reception Photos And Invitation Card Go  Viral - Filmibeat

कुत्ते-बिल्ली से की रिश्ते की तलुना
आलिया भट्ट ने अपने रिश्ते की तुलना कुत्ते और बिल्ली से की है।इंडिया टुडे से बातचीत में आलिया भट्ट ने कहा, 'हमारे रिश्ते वह एक बिल्ली की तरह, मैं डॉग की तरह हूं। अब आप अंदाज लगाएं।' 

आलिया भट्ट ने इस बातचीत में आगे बताया कि, 'वह शांति बनाए रखने के लिए रणबीर कपूर पर निर्भर हैं। रणबीर जहां रचनात्मक और शांत है। वहीं, मैं हमेशा एनर्जी से भरी रहती हूं। हमारे स्वभाव अलग-अलग है पर हमारे बीच काफी प्यार है।'

End of Article