Sidharth Malhotra Leg Injured Badly: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म 'द वन' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने तमन्ना भाटिया के साथ मुख्य भूमिका अदा की। सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धूम मचाई। लेकिन हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में बुरी तरह चोट लग गई। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा नजर आया। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये तस्वीर देख फैंस भी चिंतित हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की Sci-Fi मूवी Samuk में हुई Varun Dhawan की हीरोइन की एंट्री
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने फोटो शेयर कर अपने पैर में हुए फ्रैक्चर की जानकारी दी। एक्टर ने लिखा, "मैंने "ब्रेक ए लेग' को बहुत ज्यादा गंभीरता से ले लिया।" हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्ट में ये नहीं बताया कि उन्हें ये चोट कब और कैसे लगी थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई, वहीं फैंस ने भी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Krithi Shetty, Rohit Shetty से होगा खास कनेक्शन

Sidharth Malhotra के पैर में लगी चोट
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने फरवरी 2023 में शादी रचाई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवामी ने जुलाई, 2025 में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने सराया रखा। वहीं अब कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' की बात करें तो इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
