बॉलीवुड

Akshay Kumar की Sci-Fi मूवी Samuk में हुई Varun Dhawan की हीरोइन की एंट्री

अक्षय कुमार की साई-फाई मूवी समुक इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म समुक से सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म वरुण धवन की अक्टूबर हीरोइन बनिता संधू की एंट्री हो गई है।

Image

Akshay Kumar की Sci-Fi मूवी Samuk में हुई Varun Dhawan की हीरोइन की एंट्री

डायरेक्टर शूजित सरकार की फिल्म अक्तूबर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदाकारा बनिता संधू जल्द ही अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी साई-फाई फिल्म समुक में व्यस्त हैं, जिसे निर्माता विपुल अमृतलाल शाह बना रहे हैं। इसका डायरेक्शन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। खबरें हैं कि अक्षय कुमार की साई-फाई ड्रामा समुक में अदाकारा बनिता संधू की एंट्री हो चुकी है। मेकर्स ने उन्हें एक खास रोल के लिए साइन किया है, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही हो सकता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Krithi Shetty, Rohit Shetty से होगा खास कनेक्शन

कैसा होगा Banita Sandhu का रोल?

अक्षय कुमार की फिल्म का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि इसमें हीरोइन का किरदार कुछ खास नहीं होगा लेकिन समुक की बात अलग है। ये बिग बजट साई-फाई ड्रामा है, जिसमें बनिता संधू एक पर्यावरणविद का किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। वैरायटी इंडिया ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि मेकर्स ने उन्हें एक ब्रिटिश बॉर्न पर्यावरणविद का किरदार प्ले करने के लिए चुना है। बनिता इस रोल के लिए कमर कस चुकी हैं और जल्द ही अक्षय कुमार के साथ शूटिंग करेंगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "बुढ़ऊ तू समझता क्या...", भद्दे कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं Amitabh Bachchan

क्या Akshay Kumar की वापसी करा पाएगी Samuk

अभिनेता अक्षय कुमार पिछले काफी समय से फ्लॉप मूवीज से जूझ रहे हैं। वो लगातार नए-नए सब्जेक्ट ट्राई कर रहे हैं लेकिन उनकी बॉक्स ऑफिस पर वापसी नहीं हो पा रही है। लम्बे समय के बाद उन्होंने निर्माता विपुल के साथ हाथ मिलाया है। इन दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही कारण है कि अक्षय कुमार के फैंस को समुक से बहुत उम्मीदें हैं। फैंस को लगता है कि समुक बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की वापसी कराएगी और उन्हें फिर से ब्लॉकबस्टर कुमार के रूप में स्थापित करेगी। फिल्म इन दिनों प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ रही है लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि अक्की की समुक बॉलीवुड हिस्ट्री में एक लैंडमार्क मूवी साबित हो सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article