Confirmed! रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इसी महीने हो रही शादी, जानें वेडिंग वैन्यू की डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 08:39 AM IST

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding Confirmed!: पहले ने बताया गया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उदयपुर, राजस्थान में शादी करेंगे। लेकिन अब कपल की वेडिंग लोकेशन का ताजा अपडेट आ चुका है...

Confirmed! रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इसी महीने हो रही शादी, जानें वेडिंग वैन्यू की डिटेल

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding: हम सबके चहेते बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए अब हमें और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं और अब आखिरकार रणबीर-आलिया की शहनाई बजने के लिए तैयार है। जी हां, पिछले काफी टाइम ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी खबरें हम सुनते आ रहे हैं लेकिन ये हाथ लगी है तो सिर्फ तारीख पर तारीख। लेकिन अब और नहीं क्योंकि वाकई अब गुड न्यूज है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा खुशी की बात तो ये है कि अप्रैल में ही ये  शादी हो रही है। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में आलिया-रणबीर सात फेरे लेंगे। 

अप्रैल के मिड में शादी करेंगे रणबीर और आलिया
बॉलीवुड की मचअवेटेड शादी आखिरकार हो रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले हैं। एक सूत्र के अनुसार, रणबीर और आलिया अप्रैल, 2022 में शादी कर रहे हैं। यह जोड़ा एक प्राइवेट सेरेमनी में कुछ मेहमानों, करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध जाएगा।

इससे पहले रणबीर और आलिया के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि उन्होंने शादी की तारीख तय कर ली है। 'इंडस्ट्री में इस बात की जोरदार चर्चा है कि रणबीर और आलिया अप्रैल 2022 में शादी करेंगे। हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर स्पॉट किया गया था और इसी तरह मनीष को भी बार-बार उनके घर पर स्पॉट किया गया है। यहां तक कि शादी से पहले-पहले कपल ने अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर ली है और दोनों इस दौरान फ्री हैं।

कहां होगी रणबीर-आलिया की शादी 
सूत्रों के अनुसार, विवाह स्थल मुंबई में चेंबूर स्थित आरके हाउस में हो सकता है। जबकि पहले, रिपोर्टों ने बताया गया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उदयपुर, राजस्थान में शादी करेंगे। अब सूत्रों का कहना है कि परिवार मुंबई में शादी रखना चाहता है।

रणबीर और आलिया के वर्क कमिटमेंट्स

इसी बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट को हाल ही में आरआरआर में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके बाद वह ब्रह्मास्त्र में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री के पास डार्लिंग्स, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी हैं। दूसरी ओर रणबीर शमशेरा में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे। अभिनेता के पास एनिमल भी है, लव रंजन के साथ श्रद्धा कपूर के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म और ब्रह्मास्त्र रिलीज के लिए भी उत्साहित हैं।

End of Article