राखी सावंत का कंगना रनौत को करारा जबाब, बोलीं- 'भाई में दम है, बहन में नहीं.. '

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 10:10 AM IST

Rakhi Sawant Supports Salman Khan: कंगना रनौत ने सलमान खान के शो बिग बॉस को लेकर कमेंट किया था। अब राखी सावंत ने कंगना को करारा जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कंगना को एक सलाह भी दी है।

राखी सावंत का कंगना रनौत को करारा जबाब, बोलीं- 'भाई में दम है, बहन में नहीं.. '

Rakhi Sawant Slams Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पिछले कुछ दिनों से अपने रिएलिटी शो लॉकअप (Lock Upp) को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने शो को प्रमोट करते हुए सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) को लेकर कमेंट किया था। अब राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कंगना के कमेंट पर उन्हें करारा जबाव दिया। इतना ही नहीं राखी ने सलमान खान को सपोर्ट करते हुए कंगना को चैलेंज तक दे दिया। 

राखी सावंत का कंगना रनौत पर हमला

दरअसल कंगना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिग बॉस को लेकर कमेंट करते हुए कहा था, 'ये आपके भाई का घर नहीं है।' इसपर अब राखी ने जवाब दिया है। दरअसल बिग बॉस के तीन सीजन में नजर आ चुकी राखी सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। एक वेबसाइट ने हाल ही में राखी से पूछा गया कि क्या वो कंगना के शो में हिस्सा लेंगी? इसपर राखी ने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लगा कि कंगना ने कहा कि ये आपके भाई का घर नहीं है।' इसके बाद राखी ने कंगना पर तंज कसते हुए कहा, 'बहन सुनो, इतने टाइम से भाई ही शो चला रहे हैं। दम है तो एक शो चला के दिखाओ। मुझे लगता है भाई में दम है, बहन में नहीं है।' 

राखी की कगंना को सलाह 

राखी यहीं नहीं रुकी और उन्होंने कंगना को सलाह तक दे डाली। बॉलीवुड सेलेब्स पर जमकर हमला बोलने वाली कंगना के लिए राखा ने कहा, 'तुम तो बॉलीवुड को बहुत गलियां दे रही थीं, अब वापस लौट कर आ गईं। इसलिए कहते हैं, गलियां मत दो बॉलीवुड को, तुम्हें आखिर बॉलीवुड की ही जरूरी पड़ेगी।' मालूम हो कि कंगना करण जौहर और कई स्टार किड्स को अपने निशाने पर ले चुकी हैं। 

कब शुरू होगा कंगना का शो

बता दें कि कंगना का ये शो 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। जानकारी के मुताबिक एकता कपूर के शो को कंगना होस्ट करेंगी और घर के 'जेलर' के रूप में नजर आएंगी। शो में अब तक दो कंटेस्टेंट कंफर्म हो चुके हैं एक्ट्रेस निशा रावल और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी। 

End of Article