Lock Upp Official Trailer: कंगना रनौत के 'लॉक अप' का ट्रेलर रिलीज, जानें कैसा होगा शो का फॉर्मेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 07:50 PM IST

Lock Upp - Reality Show Official Trailer: एकता कपूर और कंगना रनौत रियलिटी टीवी शो 'लॉक अप' लेकर आ रही हैं। मेकर्स ने इस शो का ट्रेलर आज जारी कर दिया है। 

Lock Upp Official Trailer: कंगना रनौत के 'लॉक अप' का ट्रेलर रिलीज, जानें कैसा होगा शो का फॉर्मेट

Lock Upp - Reality Show Official Trailer: एकता कपूर और कंगना रनौत रियलिटी टीवी शो 'लॉक अप' लेकर आ रही हैं। कंगना उस शो की होस्ट होंगी और इसमें करीब 16 सेलेब्रिटीज को करीब 72 दिनों के लिए जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। लॉक अप टीवी शो के ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर 24X7 ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स ने इस शो का ट्रेलर आज जारी कर दिया है। ट्रेलर को देखकर शो के फॉर्मेट का राज भी खुल गया है। 27 फरवरी से आप इस शो को देख सकेंगे। 

ट्रेलर में कंगना एक कड़क जेलर की तरह गोल्डन ग्लिटरी आउटफिट में नजर आती हैं। वह बता रही हैं कि लॉक अप एक ऐसी जगह है, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं है। दो कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर लड़ते हैं तो कंगना उनके हाथ में हथकड़ी पहना देती हैं। शो के फॉर्मैट के बारे में पता चला है कि यहां 24x7 सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखी जाएगी। सभी लोग वही करेंगे, जो कंगना रनौत कहेंगी। सेलिब्रिटीज को घर से बेघर न होने के लिए सबके सामने अपने सीक्रेट्स भी बताने होंगे। कुल मिलाकर ये एक मजेदार शो होने वाला है। शो को लेकर एकता कपूर ने कहा कि शो 'सच्चाई और विवादों से भरपूर' होगा। 

TV शो Lock Upp के कंटेस्टेंट्स

आइए डालते हैं एक नजर उन नामों पर, जो कंगना के शो का हिस्सा बनेंगे। खबरों की मानें तो हमेशा चर्चाओं में रहने वालीं पूनम पांडे, सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड और मॉडल रोहमन शॉल, बसीर अली, बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट रहीं मायशा अय्यर, आध्यात्मिक नेता, बेस्टसेलिंग लेखक और ब्लैक लोटस ऐप के संस्थापक ओम स्वामी, प्रतीक सहजपाल, बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट ईशान सहगल का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स में है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये लिस्ट फाइनल है कि नहीं।

End of Article