newsarchive

धारा 370 हटने के बाद राखी सावंत ने पीएम मोदी को कहा भगवान, लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे

  • Updated Aug 10, 2019, 12:45 AM IST

केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले का बॉलीवुड सेलेब्स खुलकर स्वागत कर रहे हैं। अब राखी सावंत ने इस फैसले के बाद पीएम मोदी को भगवान बता दिया है।

धारा 370 हटने के बाद राखी सावंत ने पीएम मोदी को कहा भगवान, लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे

मुंबई. कश्मीर से धारा 370 हटाने का बॉलीवुड ने भी स्वागत किया है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस फैसले का स्वागत किया है। अब कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने  पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान कहा है। 

राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि- कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए को केवल पीएम मोदी ही कर सकते हैं। पीएम मोदी खुद भगवान हैं। इसके बाद राखी सावंत ने पीएम मोदी जिंदाबाद के भी नारे लगाए।   

राखी सावंत यही नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा- आतंकवादी सुरंग में घुस गए हैं, क्योंकि मोदी जी ने अपनी सुरंग खोल दी है। इसके अलावा उन्होंने ट्रिपल तलाक बिल की भी सरहाना की है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

शादी के कारण सुर्खियों में 
राखी सावंत ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि उन्होंने शादी कर ली है। राखी सावंत ने बताया कि उन्होंने लंदन बेस्ड एक एनआरआई बिजनेसमैन से शादी कर ली है। राखी सावंत ने अपने पति का नाम  रितेश है। राखी की शादी में सिर्फ 4-5 करीबी परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में कहा- सबसे पहले मैं आपको ये बता देना चाहती हूं कि आपको सही जानकारी मिली है। मेरे हसबैंड एनआरआई हैं और उनका नाम रितेश है। वो यूके में रहते हैं और फिलहाल वापस जा चुके हैं। मेरे वीजा की प्रोसेस चल रही है और मैं जल्द उन्हें यूके में जॉइन करूंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

2020 के लिए की है बेबी प्लानिंग
राखी ने इंटरव्यू में बताया- 'मेरा पहला टीवी इंटरव्यू देखने के बाद रितेश मेरे फैन बन गए थे। उन्हें जानने के बाद मैंने जीजस से बहुत प्रार्थना की है कि मैं उनकी ही पत्नी बनूं। वो ख्वाहिश पूरी हो गई। ईश्वर की मेरे ऊपर कृपा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

राखी सावंत ने बेबी प्लान के बारे में भी कही है। राखी सावंतने कहा- अभी मुझे मां बनने की कोई जल्दी नहीं हैं हालांकि मेरी प्लानिंग 2020 की है।' राखी ने कहा कि वो मेरे फैन थे और वॉट्सऐप पर मैसेज करते थे। एक-दूसरे से बात करने के बाद हम दोस्त बन गए। ये सब करीब एक साल पहले हुआ।

End of Article