Rajkummar Rao Patralekha Wedding: शादी वाले दिन पत्रलेखा को ये बेशकीमती तोहफा देंगे राजकुमार राव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2021, 06:54 AM IST

एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा (Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding) 'सात फेरे' लेने वाले हैं। दोनों सितारे चंडीगढ़ में शादी करने वाले हैं और इस शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । 

Rajkummar Rao Patralekha Wedding: शादी वाले दिन पत्रलेखा को ये बेशकीमती तोहफा देंगे राजकुमार राव

Rajkummar Rao Patralekha Wedding in Chandigarh: बॉलीवुड और टीवी जगत में शादियों का सीजन चल रहा है। कई सितारे जल्‍द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। विकी कौशल और कटरीना कैफ (Vicky Kaushal-Katrina Kaif) की शादी से पहले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा (Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding) 'सात फेरे' लेने वाले हैं। दोनों सितारे चंडीगढ़ में शादी करने वाले हैं और इस शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । 

ETimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में केवल करीबी मेहमान शामिल हो रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से केवल कुछ ही लोगों को न्योता दिया गया है क्‍योंकि ये कार्यक्रम बेहद निजी है। राजकुमार और पत्रलेखा कोविड के कारण शादी को छोटा और निजी रखना चाहते थे। जानकारी के अनुसार कपल 11 से 13 नवंबर के बीच शादी करेंगे।

वहीं एक अहम जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि राजकुमार राव शादी वाले दिन पत्रलेखा को  बेशकीमती तोहफा देने वाले हैं। हम फैंस को बता दें कि ये बेशकीमती तोहफा क्‍या है। पोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव डेटिंग के समय से पत्रलेखा को हाथ से लिखा लव लेटर देते रहे हैं और उनमें से कई लेटर अभी भी उनके पास हैं। जो लव लेटर उन्‍होंने पत्रलेखा के लिए लिखे थे लेकिन दे नहीं सके, उन लेटर्स को राजकुमार शादी वाले दिन देने वाले हैं।

बता दें कि पत्रलेखा ने राजकुमार राव के ऑपोजिट 2014 में फिल्म 'सिटी लाइट्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, राजकुमार हाल ही में कृति सेनन, रत्ना पाठक शाह और परेश रावल स्‍टारर 'हम दो हमारे दो' में नजर आए। यह‍ फ‍िल्‍म ओटीटी पर रिलीज हुई। 2013 में फिल्म 'शाहिद' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था और इन दिनों वह सबसे अधिक डिमांड में हैं। 

End of Article