प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस ने अब तक नहीं रखा बच्चे का नाम, नानी मधु चोपड़ा ने बताई ये वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 08:18 AM IST

Priyanka Chopra Baby Name Not Finalised: बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 222 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो सरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं। लेकिन एक महीने से भी ज्यादा वक्त बीतने पर उन्होंने बच्चे का नाम नहीं रखा है। जानें क्या है वजह।

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस ने अब तक नहीं रखा बच्चे का नाम, नानी मधु चोपड़ा ने बताई ये वजह
Photo Credit: Instagram

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra on Becoming Nani: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस कुछ समय पहले पेरेंट्स बन गए जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। दोनों सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। जैसे ही उन्होंने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाईयों भरे कमेंट्स आने लगे। अब प्रियंका की मां और बच्चे की नानी मधु चोपड़ा ने इस बारे में बात की। 

मधु चोपड़ा ने एक मीडिया इंवेंट में अपने नानी बनने पर खुशी जाहिर की। मीडिया से बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, 'नानी बने तो बहुत बहुत खुशी हुई मुझे। मैं हर समय मुस्कुराती रहती हूं। मैं बहुत खुश हूं।'

क्या है बच्चे का नाम?

प्रियंका और निक जोनस के बच्चे के नाम के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी बच्चे का नहीं रखा गया है। इस बारे में उन्होंने कहा, 'अभी नहीं रखा है। जब पंडित नाम निकालेंगे तब होगा।' मालूम हो कि प्रियंका और निक ने अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देते हुए लिखा था, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मानपूर्वक कहना चाहते हैं कि इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए क्योंकि हम अपने परिवार पर फोकस करना चाहते हैं। आप सभी का धन्यवाद।'

फैमिली प्लानिंग को लेकर प्रियंका ने कही थी ये बात

एक हॉलीवुड मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा से उनके फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किया था तब एक्ट्रेस ने यह बताया कि उनके और उनके पति के भविष्य के लिए बच्चा एक अहम हिस्सा होगा। वह जब भी अपने परिवार को आगे बढ़ाने की प्लानिंग करेंगे तब अपनी लाइफ को थोड़ा धीरे बढ़ाना प्रिफर करेंगे। उन्होंने कहा था कि फिलहाल वह और उनके पति अपने काम को लेकर बिजी हैं लेकिन एक परिवार बनाना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। दोनों ने उम्मैद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी जिसमें देश विदेश से उनके रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद प्रियंका ने अपना नाम बदलकर 'प्रियंका चोपड़ा जोनस' कर लिया। 

End of Article