प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनास ने गिफ्ट की नई कार, एक्ट्रेस ने दिया दुनिया के बेस्ट हसबैंड का खिताब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2022, 04:47 PM IST

Priyanka Chopra New customized car: जैसा कि हम जानते हैं इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिटाडेल’की शूटिंग कर रही हैं। निक ने इसीलिए प्रियंका को कार गिफ्ट की है ताकि वो सेट तक बिना किसी दिक्कत के जाएं।

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनास ने गिफ्ट की नई कार, एक्ट्रेस ने दिया दुनिया के बेस्ट हसबैंड का खिताब

Priyanka Chopra New Car: प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव काफी एक्टिव रहती हैं। आएदिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें और पल-पल की अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में देसी गर्ल ने एक नई तस्वीर शेयर की है, जो कि खूब वायरल हो रही है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने अपने पति निक जोनास को बेस्ट हसबैंड बताया है। क्योंकि अब हाल ही में निक जोनास ने प्रियंका को एक बेहतरीन गिफ्ट दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने फैंस को अपने पति निक जोनास द्वारा दिया गया स्पेशल गिफ्ट को दिखाया है, जिसको पाने के बाद एक्ट्रेस बेहद खुश हैं।

दरअसल ये गिफ्ट एक कस्टमाइज कार है। शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका एक गाड़ी में बैठी दिख रही हैं। गाड़ी में मिसेज जोनस भी लिखा है और प्रियंका ने गाड़ी से मैचिंग आउटफिट भी पहना है। प्रियंका ने अपनी नई कार की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अब ये हुई न राइड, थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए। बेस्ट हसबैंड।'

जैसा कि हम जानते हैं इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिटाडेल’की शूटिंग कर रही हैं। वो लगातार सेट से फिल्म की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। निक ने इसीलिए प्रियंका को कार गिफ्ट की है ताकि वो सेट तक बिना किसी दिक्कत के जाएं।

आपको बता दें प्रियंका की सिटाडेल, अमेजॉन प्राइम की सीरीज है। इसमें वह ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी। सीरीज एक साइंस फिक्शन है। बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें तो पीसी जल्द फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म जी ले जरा में दिखाई देंगी। इसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी उनके साथ काम कर रही हैं। 
 

End of Article