संजय दत्त को किस करने से पहले घबरा रही थीं पूजा भट्ट, पिता महेश भट्ट ने साइड में जाकर दी ये सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2021, 12:55 PM IST

Pooja Bhatt on kissing scene: एक्ट्रेस पूजा भट्ट नेटफ्लिक्स की फिल्म बॉम्बे बेगम से कमबैक कर रही हैं। पूजा भट्ट ने 30 साल बाद सड़क फिल्म के किसिंग सीन का किस्सा शेयर किया।

संजय दत्त को किस करने से पहले घबरा रही थीं पूजा भट्ट, पिता महेश भट्ट ने साइड में जाकर दी ये सलाह

मुंबई. पूजा भट्ट नेटफ्लिक्स की फिल्म बॉम्बे बेगम से एक बार फिर एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान पूजा भट्ट ने कई किस्से शेयर किए हैं। पूजा भट्ट ने बताया कि फिल्म सड़क में संजय दत्त को किस करने से पहले उनके पिता महेश भट्ट ने उन्हें क्या सलाह दी थी। 

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में पूजा भट्ट ने बताया कि किसिंग सीन से पहले काफी घबराई हुईं थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'उस वक्त मैं 17-18 साल की थीं। मैंने उस इंसान को किस जिसका पोस्टर मैं अपने कमरे में रखती थी।'

पूजा भट्ट आगे कहती हैं, 'मासूमियत का दृष्टिकोण यह पहला सबक मैंने साल 1991 में फिल्म सड़क के सेट पर सीखा था। इसी फिल्म में मैंने अपने आइकन संजय दत्त को किस किया था।'

साइड में ले गए थे महेश भट्ट
पूजा भट्ट ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि मेरे पिता ने मुझे कुछ ऐसा बताया जिसे में जिंदगी भर याद करती हूं। मेरे पिता मुझे साइड में ले गए थे। उन्होंने कहा कि तुम अगर अश्लील महसूस करोगी तो अश्लील लगेगा। 

पूजा भट्ट आगे कहती हैं, 'मेरे पिता ने मुझे किसिंग या लव सीन को मासूमियत,  ग्रेस और डिग्निटी के साथ करना चाहिए, क्योंकि सीन का कम्युनिकेट होना जरूरी है।'

19 साल बाद कर रही हैं कमबैक
पूजा भट्ट इस फिल्म के जरिए 19 साल बाद कमबैक कर रही हैं। पूजा आखिरी बार फिल्म 'एवरीबॉडी सेज आई एम फाइन' में देखा गया था। फिल्म को राहुल बोस ने डायरेक्ट किया था। 

बॉम्बे बेगम में भी पूजा भट्ट राहुल बोस के साथ ही  नजर आने वाली हैं। फिल्म में पूजा के अलावा अमृता सुभाष, सहाना गोस्वामी भी हैं। फिल्म को अलंकृता श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है।

End of Article