एजुकेशन

UP Junior Aided School Notification 2026: जूनियर एडेड स्कूलों में भर्ती! 1800 पदों पर जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, जानें पूरा अपडेट

UP Junior Aided School Recruitment Notification 2026: उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड स्कूलों में करीब 1800 पदों पर भर्ती की तैयारी है। इनमें 1500 प्रधानाध्यापक और 300 सहायक अध्यापक के पद शामिल हैं। पांच साल बाद शुरू हो रही इस भर्ती की परीक्षा पहली बार शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगा।

Image

जूनियर एडेड स्कूलों में 1800 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

UP Junior Aided School Recruitment Notification 2026: उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड स्कूलों में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खाली पड़े करीब 1800 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इनमें लगभग 1500 पद प्रधानाध्यापक और करीब 300 पद सहायक अध्यापक के हैं। बेसिक शिक्षा विभाग को लगभग सभी जिलों से इन रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है।

बेसिक शिक्षा विभाग अब जिलों से मिले अधियाचन की जांच करेगा। परीक्षण पूरा होने के बाद रिक्त पदों का विवरण डायरेक्टर को भेजा जाएगा। इसके बाद निदेशक स्तर से इन पदों का ऑनलाइन अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा। आयोग को अधियाचन मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

पांच साल बाद दोबारा शुरू हो रही है भर्ती

बता दें जूनियर एडेड स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया करीब 5 वर्ष बाद दोबारा शुरू हो रही है। लंबे समय से प्रतियोगी अभ्यर्थी नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले वर्ष 2021 में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के करीब 1800 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। हालांकि, भर्ती से जुड़ा मामला अदालत पहुंचने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सका था। साल 2026 में 65 प्रधानाध्यापक और 622 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति दी जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी।

भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव

इस बार जूनियर एडेड स्कूलों की इस भर्ती में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पहली बार इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाएगी। इससे पहले जूनियर एडेड स्कूलों में शिक्षक भर्ती की परीक्षा परीक्षा नियामक प्राधिकारी के स्तर से आयोजित होती थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article