अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस, महानायक ने दिव्यांग बच्चों संग परफॉर्म किया राष्ट्रीय गान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 05:06 PM IST

Amitabh Bachchan shared video on Independence Day 2022 : देश भर में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न।

अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस,  महानायक ने दिव्यांग बच्चों संग परफॉर्म किया राष्ट्रीय गान
Photo Credit: Instagram

Amitabh Bachchan shared video singing national anthem : आज देशभर में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश में इस बार आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस खास दिन को आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक ने अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। आमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान , प्रियंका चोपड़ा से लेकर अक्षय कुमार तक ने सोशल मीडिया पर बताया कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न।

मेगास्टार अभिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रीय गान पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने वाइट कोट और ब्लैक पैंट पहना है, उनके साथ स्कूल के बच्चे सफेद रंग की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं।

आमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों संग गाया राष्ट्रीय गान

वीडियो में एक्टर और बच्चे सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में जन गण मन बज रहा है। बिग बी ने स्वतंत्रता दिवस पर इस वीडियो को शेयर करते हुए जय हिंद लिखा है। एक्टर के इस खूबसूरत वीडियो को हर कोई पसंद कर रहा है। फैंस से लेकर कीई सेलिब्रिटीज ने इस वीडियो पर कमेंट किया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो अमिताभ बच्चन आयन मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में है। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर गुडबाय में नजर आएंगे। फिल्म में बिग बी के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है।

End of Article