बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज सामने आती हैं, जिन्हें लेकर वो खबरों में आ जाती हैं। न्यासा इन दिनों लंदन में हैं और गर्मियां एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपने कजिन दानिश गांधी के साथ नजर आ रही हैं।
दानिश गांधी संग आईं नजर
न्यासा और दानिश की फोटो सामने आई है उसमें दोनों पार्क में बैठकर हंसते नजर आ रहे हैं। फोटो में न्यासा व्हाइट टॉप और रस्ट कलर की पैंट्स पहने दिख रही हैं। वहीं दानिश नेवी ब्लू कलर की शर्ट, ग्रे पैंट्स और सन ग्लासेस पहने दिख रहे हैं। न्यासा के पास उनका फोन, ईयरफोन्स और जैकेट रखी हुई दिख रही है। न्यासा इस फोटो में काफी खूबसूरत लग रही हैं, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी में आई थीं नजर
इससे पहले न्यासा बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी में नजर आई थीं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। न्यासा यहां पिंक कलर का डीपनेक लॉन्ग बॉडी फिटेड गाउन पहनकर पहुंची थीं। इस लुक के साथ उन्होंने छोटा नेकलेस और हूप्स पहने। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जो फैंस को काफी पसंद आईं। इस दौरान वो अपने दोस्तों ओरहान अवात्रामणि और वेदांत महाजन के साथ नजर आई थीं।
स्विट्जरलैंड से कर रहीं पढ़ाई
बता दें कि न्यासा फिलहाल स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। इस साल अप्रैल में वह 19 साल की हो गईं थीं।

