डांस करते वक्‍त उड़ी नोरा फतेही ‌की ड्रेस और‌ दिख गए अंडरगारमेंट्स, 'ऊप्स मोमेंट' पर शर्म से हो गईं पानी-पानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2021, 12:31 PM IST

Nora Fatehi Oops Moment: बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही के ऊप्स मोमेंट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ‌जिसमें वह पब्लिक के सामने अपने डांस मूव्स दिखा रही थीं की तभी हवा में उनकी ड्रेस उड़ गई और जो नहीं होना चाहिए था वह हो गया।  

डांस करते वक्‍त उड़ी नोरा फतेही ‌की ड्रेस और‌ दिख गए अंडरगारमेंट्स, 'ऊप्स मोमेंट' पर शर्म से हो गईं पानी-पानी
Photo Credit: YouTube

Nora Fatehi Oops Moment During Her Live Performance: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) से अपनी नजरें हटा पाना दर्शकों के लिए मुश्किल हो जाता है। जैसे ही वह डांस फ्लोर पर आती हैं वैसे ही दर्शकों की धड़कनें बढ़ने लग जाती हैं। नोरा फतेही की कातिलाना अदाएं हो या उनके डांस मूव्स, इन्हें देखने के लिए दर्शक हर समय उत्सुक रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि जब नोरा फतेही को पब्लिक डिमांड की वजह से लाइव परफॉर्म करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पब्लिक के सामने डांस करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन डांस करते-करते अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं (Nora Fatehi Oops Moment)।

कैमरे में कैद हुआ एक्ट्रेस का ऊप्स मोमेंट

सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह पब्लिक के सामने लाइव परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही के इर्द गिर्द लोग खड़े हैं और वह बीच में डांस कर रही हैं। डांस करते समय नोरा फतेही अपने गजब के मूव्स दिखा रही हैं जिनसे नजरें हटाना दर्शकों के लिए मुश्किल हो गया था। तभी डांस करते-करते कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी।

हवा में उड़ी नोरा फतेही की ड्रेस

लाइव डांस परफॉर्मेंस के दौरान नोरा फतेही ने नीले रंग की वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस के साइड में एक स्टाइलिश कट था। डांस करते-करते नोरा फतेही इतनी व्यस्त हो गई थीं कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनकी स्टाइलिश ड्रेस उड़ गई और उनके अंडरगारमेंट्स दिख गए। इस वीडियो के बीच में नोरा फतेही अपनी ड्रेस को ठीक करते हुए भी नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो से अपनी नजरे नहीं हटा पा रहे हैं।

End of Article