बिना जींस ऊपर चढ़ाए बाथरूम से बाहर आईं मलाइका अरोड़ा, जब पता चला तो शर्म से हो गई हालत खराब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2021, 08:10 AM IST

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से उनकी एक इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी वायरल हो रही है जिसमें उन्‍होंने उस घटना का जिक्र किया है जब वे बिना जींस ऊपर चढ़ाए रेस्‍टोरेंट के बाथरूम से बाहर आ गई थीं।

बिना जींस ऊपर चढ़ाए बाथरूम से बाहर आईं मलाइका अरोड़ा, जब पता चला तो शर्म से हो गई हालत खराब

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक तरफ वह अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप को लेकर लगातार खबरों में बनी ही रहती हैं, वहीं बीते कुछ दिनों से उनकी एक इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी वायरल हो रही है। इस इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी के स्‍क्रीनशॉट में मलाइका अरोड़ा ने उस घटना का जिक्र किया है जब वे बिना जींस ऊपर चढ़ाए रेस्‍टोरेंट के बाथरूम से बाहर आ गई थीं। मलाइका ने बताया है कि ये मूमेंट कितना शर्मनाक था।

मलाइका ने इस घटना का जिक्र कोरोना के संदर्भ में किया है। उनके साथ यह घटना कोरोना के दौरान हुई। मलाइका ने इंस्‍टा स्‍टोरी के माध्‍यम से बताया कि उस वक्‍त सब लोग कोरोना से डरे थे और फूंक फूंक कर कदम रख रहे थे। हम भी पागल हो चुके थे। मैं एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में गई। वहां मैंने अपनी कोहनी से दरवाजा खोला। अपने पैर से टॉयलेट सीट उठाई। टिशु पेपर से पानी की टंकी चलाई और हाथ धोकर बाहर आई। जब मैं अपनी सीट पर आई तो मुझे अहसास हुआ कि मैंने अपनी पेंट ऊपर नहीं चढ़ाई है। मलाइका ने बताया कि उन्‍हें कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई।

कोरोना वैक्‍सीन को लेकर मारा जोक 

मलाइका ने कोरोना वैक्‍सीन को लेकर भी एक जो अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा- पहले जब कोई घर आता था तो हम कहते थे कि डरिए मत। हमारे कुत्‍ते को वैक्‍सीन लगी हुई है। अब हम कहते हैं कि डरिए मत हमें वैक्‍सीन लगी हुई है। मलाइका की ये दोनों स्‍टोरीज सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त वायरल हो रही हैं।

मर्दों को लेकर कही ये बात

मलाइका ने कुछ समय पहले अपनी पसंद के मर्दों के बारे में बात बताई थी। मलाइका ने कहा था कि उन्‍हें रफ मर्द पसंद हैं जो चिकने ना हों। वो मर्द जो अच्छे से किस कर सकते हों। उन्हें पसंद नहीं जो गॉसिप करते हो। मलाइका का ये बयान भी खूब वायरल हुआ था। 

बता दें कि 48 साल की हो चुकीं मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद वह खुलकर अर्जुन संग अपने प्‍यार का इजहार करती दिखाई देती हैं। हाल ही में दोनों घूमने भी गए थे।

End of Article