जब अवॉर्ड फंक्शन में इतना डीप नेक गाउन पहनकर पहुंचीं नोरा फतेही, जब खिसकी ड्रेस तो हुआ ये हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2022, 10:46 AM IST

अवॉर्ड फंक्शंस के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं लेकिन कई बार उनका ये अंदाज उनके लिए मुश्किल पैदा कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ नोरा फतेही के साथ।

जब अवॉर्ड फंक्शन में इतना डीप नेक गाउन पहनकर पहुंचीं नोरा फतेही, जब खिसकी ड्रेस तो हुआ ये हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं लेकिन कई बार उनका ग्लैमरस अंदाज उनके लिए परेशानी बन जाता है और कुछ समय पहले ऐसा ही हुआ था एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ। दरअसल एक अवॉर्ड फंक्शन में नोरा अपनी ड्रेस के चलते चर्चा में आ गई थीं।

नीचे खिसकने लगा नोरा का गाउन

साल 2018 में नोरा एक अवॉर्ड फंक्शन में व्हाइट ऑफ शोल्डर डीप नेक मैटेलिक गाउन पहनकर पहुंची थीं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन अचानक उनकी ड्रेस नीचे खिसकने लगी। नोरा अपनी ड्रेस ठीक करते हुए कैमरा में कैद हो गईं। नोरा कई बार अपनी ड्रेस ठीक करती और उसे ऊपर खींचती दिखीं। वो इस ड्रेस में काफी अनकंफर्टेबल लग रही थीं। हालांकि उन्होंने इस सिचुएशन को बहुत अच्छी तरह हैंडल किया।

पहले भी हो चुकी हैं वार्डरोब मालफंक्‍शन की शिकार

अपनी ग्लैमरस अंदाज और बेहतरीन डांस के लिए जानी जाने वाली नोरा के साथ यह पहली बार नहीं था जब नोरा वार्डरोब मालफंक्‍शन की शिकार हुई हों, इससे पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है। हालांकि एक्ट्रेस इस सिचुएशन को अच्छी तरह संभालना जानती हैं। 

कोरोना की चपेट में एक्ट्रेस

बता दें कि नोरा कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। हाल ही में यह खबर आई कि नोरा फतेही कोरोना पाॅजिटिव हैं। नोरा फतेही के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है कि 28 दिसंबर को नोरा फतेही को कोविड-19 संक्रमित पाया गया था। फिलहाल नोरा फतेही क्वॉरेंटीन हैं। और डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। 

End of Article