पहली बार बेटी को गोद में लेने पर ऐसा था निकितिन धीर का रिएक्शन, एक्टर ने बताया कैसे रखा बेबी गर्ल का नाम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 01:48 PM IST

Nikitin Dheer On Holding Her Baby Girl For The First Time: हाल ही में जाने-माने एक्टर निकितिन धीर के घर में बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। निकितिन धीर ने बताया कि पहली बार अपनी बेटी को गोद में लेने पर उनका रिएक्शन कैसा था।

पहली बार बेटी को गोद में लेने पर ऐसा था निकितिन धीर का रिएक्शन, एक्टर ने बताया कैसे रखा बेबी गर्ल का नाम 
Photo Credit: Instagram

Nikitin Dheer On Holding Her Baby Girl For The First Time: जाने-माने एक्टर निकितिन धीर और टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर के घर में बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। निकितिन धीर ने एक इंटरव्यू में यह बताया कि कृतिका सेंगर से शादी करने के बाद वह पिता बनना चाहते थे। पहली बार पिता बनने पर और अपनी बेबी गर्ल को पहली बार गोद में लेने पर एक्टर ने बताया कि उनका रिएक्शन कैसा था। इस पर बात करते हुए निकितिन धीर ने कहा कि 'अपनी बेबी को पहली बार अपनी गोद में उठाना बहुत खास था। हमारी फैमिली एक दूसरे से जुड़ी हुई है और हम हर एक खुशी को मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। वर्ष 2018 में जब मेरी बहन ने बेबी बॉयज को जन्म दिया था तब मुझे ऐसा ही एहसास हुआ था जब मैंने उनको पकड़ा था। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं अपने ही बच्चों को पकड़ रहा हूं। हम लोग घर में 5 लड़के हैं और मेरी बेटी देविका पहली गर्ल है। इसीलिए पूरा परिवार बहुत उत्साहित है और उसे ढेर सारा प्यार करने के लिए तैयार है।' 

इसके बाद निकितिन धीर ने ई टाइम्स से बात करते हुए यह भी बताया कि वह अंदर से बहुत देसी हैं इसीलिए उन्होंने बाकी सेलिब्रिटीज की तरह अपनी बेटी को कोई फैशनेबल नाम ना देते हुए देसी नाम दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का नाम देविका उन्होंने इसलिए रखा क्योंकि यह बहुत खूबसूरत है और इसका गहरा अर्थ है। लेकिन घर में बेटी के कुछ दिन आने के बाद ही निकितिन को अपने काम के लिए गोवा जाना पड़ा। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि 'हां मैं देविका को पकड़ना और उसके साथ रहना बहुत मिस कर रहा हूं। लेकिन मेरे प्रोड्यूसर ने शेड्यूल को प्लान करने के लिए बहुत मेहनत की थी, जो एडवांस में ही हो गई थी। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं कि जब वह इस दुनिया में आई थी तब मैं मुंबई में था। लेकिन मैंने काम के लिए पहले ही वादा किया था और मैं खुश हूं कि मैं सेट कर वापस आ गया हूं क्योंकि काम भी बाकी चीजों की तरह ही जरूरी है।' 

इसके साथ निकितिन ने यह भी कहा कि शादी से पहले वह जो कमाते थे उससे घूमने चले जाते थे और जब पैसे खत्म हो जाते थे तब वह वापस काम करने लगते थे। लेकिन शादी के बाद चीजें पूरी बदल गईं और अब जब उनकी बेटी का जन्म हो गया है तो वह अच्छे पिता बनने पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता की तरह ही अपनी बेटी के लिए एक अच्छे पिता बनना चाहते हैं। 

End of Article